लखनऊ13मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ, नगर निगम मामले में हाईकोर्ट का सख्त आदेश, मेयर,DM और नगर आयुक्त को हाजिर होने का आदेश, आज शपथ नहीं तो 3 अधिकारियों को देना होगा जवाब, वॉर्ड-73 फैजुल्लागंज का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, 19 दिसंबर को ललित तिवारी घोषित हुए थे पार्षद, पांच महीने बाद भी नहीं दिलाई गई शपथ, भाजपा के प्रदीप शुक्ला का निर्वाचन हो चुका है रद्द, नामांकन में जानकारी छिपाना कोर्ट ने माना कदाचार, नगर निगम बोला-अपील लंबित होने से नहीं दिलाई शपथ, हाईकोर्ट का अल्टीमेटम- आज शपथ या कोर्ट में पेशी
➡हापुड़, अचानक भरभराकर गिरा लेंटर, दो मंजिला मकान का गिरा लेंटर, लेंटर करने के दौरान मची भगदड़, नगर क्षेत्र की गोल मार्केट का मामला
➡सहारनपर, महिला डॉक्टर बनीं नवजात के लिए फरिश्ता, मासूम को CPR देकर बचाई बच्चे की जान, डॉ. रूमा ने पेश की मानवता की मिसाल, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल, नानौता सीएचसी का वीडियो हुआ वायरल
➡कौशाम्बी, ई-रिक्शा चोरी की घटना का खुलासा, समीर अहमद, अरबाज अंसारी अरेस्ट, चोरी का ई-रिक्शा, बाइक, बैट्री, कैश मिला, पिपरी क्षेत्र के मनौरी बाजार की घटना
➡सोनभद्र, कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, घटना से घरों से बाहर निकले लोग, फायर बिग्रेड आग बुझाने में जुटी, ओबरा क्षेत्र के वन विभाग के निकट की घटना
➡बाराबंकी, SDM आनंद तिवारी ने फरियादी को लगाई फटकार, शादी के लिए सिलेंडर की फरियाद लेकर पहुंचा था, भतीजी की शादी के लिए गैस सिलेंडर की फरियाद, रामनगर के बढ़नपुरवा निवासी फरियादी शिवमोहन, अपनी शिकायत लेकर तहसील पहुंचा था फरियादी, SDM ने मौजूद पुलिस को गिरफ्तारी के दिए आदेश, पुलिस युवक को थाने ले गई, एक घंटे बाद छोड़ा
➡वाराणसी, देशभर में NTA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, NTA के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र, ABVP छात्र संगठन ने किया विरोध प्रदर्शन, काशी विद्यापीठ में फूंका NTA का पुतला, सरकार से NTA को बर्खास्त करने की मांग
➡देहरादून, देहरादून में नर्सिंग बेरोजगारों का प्रदर्शन जारी, परेड मैदान की पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन, 50 घंटे से पानी की टंकी पर डटे 4 प्रदर्शनकारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला भी शामिल, नर्सिंग भर्ती मांगों को लेकर आंदोलन लगातार जारी, ज्ञापन का परीक्षण कर रही सरकार-सुबोध उनियाल, हिमाचल प्रदेश का GO भी सरकार के पास-उनियाल, सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच नहीं बनी सहमति
➡उन्नाव, तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश, अलग अलग इलाकों में ओलावृष्टि, ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान, मौसम के बदले मिजाज से मौसम सुहावना
➡आगरा, बंद मकान में संदिग्ध तरीके से चोरी, लाखों की चोरी से इलाके में हड़कंप, 10 लाख के जेवर, नगदी हुई चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, थाना ट्रांस यमुना इलाके का मामला
➡संतकबीरनगर, लापरवाही, अनुशासनहीनता पर एसपी सख्त, इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिसकर्मी किए निलंबित
➡संतकबीरनगर, बस ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार की दर्दनाक मौत, बखिरा थाना क्षेत्र की घटना
➡संतकबीरनगर, मदरसे में अवैध गतिविधियों की सूचना, सूचना पर जांच करने पहुंचे एसडीएम, एसडीएम ने अभिलेख खंगाले, डीएम को भेजी जाएगी जांच रिपोर्ट
➡बहराइच, अचानक बदला मौसम ने अपना मिजाज़, तेज हवाओं, आंधी के साथ बारिश शुरू, तेज तपिश में लोगों ने ली राहत की सांस, तेज धूप और तपिश से तप रहा था जिला
➡रायबरेली, प्रधानमंत्री मोदी की अपील का दिखा असर, साइकिल से कार्यालय पहुंचे जिला पंचायत अधिकारी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
➡कानपुर, कानपुर में मौसम ने ली करवट, धूल भरी आंधी से बदला मौसम
➡कानपुर, अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर कार्रवाई, KDA ने अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की, करीब 66 बीघा अवैध कॉलोनी ध्वस्त, OSD डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई, KDA ने 6 अवैध प्लॉटिंग को नोटिस जारी की
➡रायबरेली, नहर में नहाते समय युवक डूबा, डूबने से युवक की बिगड़ी हालत, जिला अस्पताल में करवाया भर्ती, हरचंदपुर थाना क्षेत्र का मामला
————————————————————————————

More Stories
सिद्धार्थनगर3जुलाई26*लापरवाही*शिक्षकों की कमी से हांफ रहे 28 राजकीय विद्यालय*
गोरखपुर3जुलाई26*5 महीने से रुका वेतन दिलाने का किया प्रयास कर्मचारी संघ ने दिखाया मानवीय चेहरा*
नई दिल्ली3जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*