सतना12मई26*सतना के तिवनी गांव में घर के बाहर मिला कमर्शियल बम, मचा हड़कंप*
*बीयर की बोतल में छिपाया था जिलेटिन-डेटोनेटर वाला विस्फोटक, BDS टीम ने किया डिफ्यूज*
*600 वर्ग फीट तक नुकसान पहुंचाने की थी क्षमता, अज्ञात आरोपी की तलाश जारी*
सतना। सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के तिवनी गांव में सोमवार सुबह एक घर के मुख्य दरवाजे पर कमर्शियल बम मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बम बीयर की कांच की बोतल में तैयार किया गया था।
घटना तिवनी गांव के देवी टोला की है। वेल्डिंग मैकेनिक गोलू कोरी के घर के बाहर सुबह करीब 9 बजे संदिग्ध बोतल रखी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और बीडीटीएस यानी बम डिस्पोजल एंड टेक्निकल सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और बम को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज किया।
*600 वर्ग फीट तक हो सकता था नुकसान*
BDS टीम लीडर प्रमोद तिवारी के मुताबिक स्कैनिंग में पता चला कि बम को कांच की बोतल में मैकेनिज्म, जिलेटिन, कोडेक्स और डेटोनेटर से तैयार किया गया था। यदि सेफ्टी फ्यूज में आग लग जाती तो करीब 600 वर्ग फीट क्षेत्र में बड़ा नुकसान हो सकता था।
पुलिस का अनुमान है कि अज्ञात व्यक्ति देर रात बम रखकर फरार हो गया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बम में इस्तेमाल सामग्री सामान्यत: खदानों में विस्फोटक के रूप में उपयोग होती है।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी है।

More Stories
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया ।*
मथुरा 19 अगस्त 26OPERATION CONVICTION* *थाना- राया*
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*