जयपुर11मई26*देश के सबसे गर्म इलाकों में राजस्थान के 3 शहर, बाड़मेर, फलोदी और जैसलमेर में पारा 46 डिग्री के पार*
*11 मई सोमवार 2026-27*
*जयपुर:* राजस्थान में आज मौसम का दोहरा रूप देखने को मिलने वाला है. प्रदेश में आज हीटवेव का अलर्ट है. गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाने वाली है. मौसम विभाग ने बालोतरा, जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर और फलोदी जिलों के कोई हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, चितौड़गढ़ और बीकानेर में हीटवेव का येलो अलर्ट है. इन जिलों में दिन में तो गर्मी लोगों को सताएगी ही साथ ही रात में भी गर्म हवाएं चैन से सोने नहीं देंगी. मौसम विभाग ने उष्णरत्रि का अलर्ट भी दिया है.
*बाड़मेर का पारा 46.8 डिग्री पहुंचा:*
सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजस्थान के बाड़मेर में दर्ज़ किया गया. पारा बढ़कर 46.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 46.3 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ राजस्थान का ही जैसलमेर शहर दूसरा सबसे गर्म शहर रहा, जबकि फलोदी 46 डिग्री सेल्सियस के साथ तीसरा सबसे गर्म शहर रहा.
*पश्चिम विक्षोभ भी हो रहा सक्रिय:*
दूसरी ओर प्रदेश के कुछ जिलों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है इससे आंधी और बारिश का अलर्ट है. इन जिलों में आंधी बारिश गर्मी से तो राहत दिलाएगा, लेकिन धूल भरी आंधी और बरसात आम जनजीवन को प्रभावित करेंगी. झुंझनू, खैरथल तिजारा, कोटपूतली बहरोड़, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में आंधी बारिश का येलो अलर्ट है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बरसात की संभावनाएं हैं.
*बढ़ने लगा गर्मी का प्रकोप:*
मई के शुरुआती सप्ताह में लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आंधी बारिश का दौर रहा. इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. लेकिन अब प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है. विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों में प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. प्रदेश में दिन के साथ साथ रात में भी गर्मी लोगों को सताने वाली है.

More Stories
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया ।*
मथुरा 19 अगस्त 26OPERATION CONVICTION* *थाना- राया*
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*