अयोध्या11मई26*उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में मजबूती से उतरेगी लोक जनशक्ति पार्टी : संजय सिंह
अयोध्या। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता एवं बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय सिंह आज अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने राम मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या का वैभव और विकास तेजी से बढ़ा है तथा इससे लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिला है।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है। संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में लोक जनशक्ति पार्टी सहयोगी दलों के साथ समन्वय बनाकर चुनाव लड़ेगी। इस दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष सरबजीत कोरी, विधानसभा अध्यक्ष गोरखनाथ यादव, महानगर अध्यक्ष सुनील पांडे, कमल कौशल आनंद, हरभजन यादव, धर्मेंद्र पांडे सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि अयोध्या में समीक्षा बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। इस मौके पर पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया ।*
मथुरा 19 अगस्त 26OPERATION CONVICTION* *थाना- राया*
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*