May 8, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मालदा8मई26*गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती, पर कार्यक्रम आयोजित किया गया 

मालदा8मई26*गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती, पर कार्यक्रम आयोजित किया गया 

मालदा डिवीजन से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता 2026/05/08

मालदा8मई26*गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती, पर कार्यक्रम आयोजित किया गया 

*मालदा मंडल में गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती, मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक एवं राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित*

मालदा डिवीजन मई 8, 2026:

पूर्व रेलवे के मालदा मंडल में आज दिनांक 08.05.2026 को मार्च 2026 को समाप्त तिमाही हेतु मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक का आयोजन *मंडल रेल प्रबंधक, मालदा श्री मनीष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में राजभाषा विभाग के तत्वावधान में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित मंदार सभाकक्ष में किया गया।*

*इसी अवसर पर विश्वकवि गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के तैलचित्र पर मंडल रेल प्रबंधक, मालदा श्री मनीष कुमार गुप्ता द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात शाखा अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी गुरुदेव को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।*

‘गीतांजलि’ के रचनाकार तथा साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले भारत के प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं मानवीय योगदान को स्मरण करते हुए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। *इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में टैगोर विचार मंच, साहेबगंज के डॉ. रंजीत कुमार सिंह एवं श्री हिमांशु गुहा ने गुरुदेव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए।*

कार्यक्रम के दौरान मंडल की महिला कर्मचारियों द्वारा गुरुदेव को उनके गीतों एवं कविताओं के माध्यम से श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।

*इस अवसर पर मंडल की राजभाषा ई-पत्रिका “बढ़ते कदम” का औपचारिक विमोचन मंडल रेल प्रबंधक, मालदा श्री मनीष कुमार गुप्ता द्वारा किया गया तथा राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।*

बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक सह अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री अमरेंद्र कुमार मौर्य सहित मंडल के सभी शाखा अधिकारियों, समिति सदस्यों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा की गई तथा कार्यालयों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर बल दिया गया।

मालदा मंडल द्वारा राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा भारतीय भाषाई विरासत के प्रचार-प्रसार हेतु निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं।