पूर्णिया बिहार8मई26*राजधानी सर्कस में महिलाओं के जोखिम भरे करतबों से गुलज़ार हुई पूर्णिया,
मोहम्मद इरफान कामिल यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिवीजन बिहार से
*पूर्णियां बिहार ।* लंबे अरसे बाद शहरवासियों के लिए मनोरंजन की सौगात लेकर बंगाल की मशहूर ‘राजधानी सर्कस’ पूर्णिया पहुंची, गुरुवार की शाम नगर निगम की महापौर विभा कुमारी ने फीता काटकर सर्कस का विधिवत उद्घाटन किया,
उद्घाटन के साथ ही सर्कस पंडाल तालियों और किलकारियों से गूंज उठा, शो की जान बनीं महिला कलाकारें, जिन्होंने जोखिम भरे करतबों से दर्शकों की सांसें थाम दीं, हवा में झूलते झूलों पर उड़ान, आग के छल्लों से आर-पार होना और ऊंची रस्सी पर बिना सहारे चलना जैसे साहसिक प्रदर्शन ने सबको दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया,
जोकर की शरारतों और कलाबाजों के हैरतअंगेज खेलों ने भी खूब रंग जमाया, हजारों की संख्या में जुटे महिला-पुरुष, बच्चों और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने हर प्रस्तुति का जमकर लुत्फ उठाया,
आयोजकों ने बताया कि पश्चिम बंगाल से आई यह सर्कस मंडली अगले कई दिनों तक पूर्णिया में शो करेगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच पहला शो पूरी तरह सफल रहा और कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई,
महापौर विभा कुमारी ने कहा कि ऐसे आयोजन न सिर्फ परिवार के साथ मनोरंजन का अवसर देते हैं बल्कि शहर की सांस्कृतिक फिजा को भी जीवंत रखते हैं, उन्होंने महिला कलाकारों के साहस की विशेष सराहना की,

More Stories
पंजाब8अगस्त26*नेहरू पार्क में ‘अपना अबोहर, अपनी आभाÓ टीम ने चलाया सफाई अभियान
कौशाम्बी8अगस्त26*राजस्व विभाग के साठगांठ से तालाब की भूमि पर हो रहा निर्माण*
सुल्तानपुर8अगस्त26*खेत में लगे झटका मशीन की तार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम*