उन्नाव7मई26*सृष्टि कल्याण के लिए हुयी द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्थापना…विज्ञानानंद सरस्वती महाराज
उन्नाव*भगवान शिव के 10 अवतारों की कथा सुनाई गयी
शिव जी के भोग का निरादर करने से अपार कष्ट मिलते हैं
पी डी नगर स्थित श्री बाबा विश्वनाथ मंदिर परिसर अटल उपवन में श्री शिव महापुराण कथा महायज्ञ के नौवें दिन शुक तीर्थ से पधारे पूज्य संत श्री विज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज ने बताया द्वादश ज्योतिर्लिंगों की स्थापना सृष्टि के कल्याण के लिए हुयी।हिंदू धर्म में, 12 ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के सबसे पवित्र और स्वयंभू (स्वयं प्रकट) स्थान हैं, जो शिव पुराण के अनुसार ब्रह्मा और विष्णु के बीच श्रेष्ठता विवाद को सुलझाने के लिए प्रकाश के स्तंभ के रूप में प्रकट हुए थे। ये मुख्य रूप से भारत के विभिन्न हिस्सों में स्थित हैं, जिनमें सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, भीमाशंकर, काशी विश्वनाथ, त्र्यंबकेश्वर, वैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वरम और घृष्णेश्वर शामिल हैं। पुराणों में भगवान शिव के 10 प्रमुख अवतारों को ‘दशावतार’ कहा गया है, जो 10 महाविद्याओं (देवियों) से जुड़े हैं। इन अवतारों में महाकाल, तारा, बाल भुवनेश, षोडश विद्या (षोडश विदेशी), भैरव, छिन्नमस्तक, धूमवान, बगलामुख, मातंग और कमल शामिल हैं। ये रूप दुष्टों के संहार, भक्तों की रक्षा और मोक्ष प्रदान करने के लिए माने गए हैं।
विधायक पंकज गुप्ता, नगर पालिका मुख्य प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानू, ने महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। समाजसेवी रामबोध शुक्ला, विघ्नेश पांडेय, ब्रजराज भदौरिया, अंजना भदौरिया, पत्रकार प्राचीन्द्र मिश्रा आदि ने आशीर्वाद लिया। प्रज्ञानं सत्संग सेवा समिति द्वारा आयोजित अनुष्ठान में प्रमुख रूप से मुख्य यजमान रणजीत सिंह भदौरिया व अरुणा भदौरिया, दिवस यजमान, जगवीर सिंह, नीलम सिंह, दिलीप कुमार मिश्रा, सोनी मिश्रा, अध्यक्ष इंद्रमणि मिश्रा संजय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ मनीष सिंह, महामंत्री यज्ञ प्रकाश दीक्षित, सेंगर, मुख्य सेवायत अभिषेक शुक्ला, संरक्षकों जगवीर सिंह, सत्य प्रकाश अवस्थी, ज्ञानेंद्र सिंह, आई पी दीक्षित, महेश कुमार द्विवेदी, इंदु प्रकाश अवस्थी, आई पी दीक्षित, सुरेन्द्र वर्मा साईं बाबा, संतोष सिंह सेंगर, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र त्रिपाठी, हरि प्रसाद साहू, शैलेंद्र शुक्ला, ललित श्रीवास्तव, राहुल कश्यप, लक्ष्य निगम, महिला मंडल से श्रीमती अस्थाना, पूनम अवस्थी, नीलम सिंह, राखी शुक्ला, सुमन सिंह, रोली दीक्षित, आदि ने पूजन आरती आदि में शामिल हो आशीर्वाद लिया और व्यास पूजन में भाग लिया। गुरुदीक्षा प्राप्त करने और सामूहिक रुद्राभिषेक हेतु पंजीकरण की सूचना दी गयी।

More Stories
सतना7मई26*सतना सेंट्रल जेल की सहायक अधीक्षक फिरोजा खातून ने कैदी से रचाई शादी*
उत्तर प्रदेश7मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
मेरठ7मई26* 10 मई को मनाया जाएगा अमर शहीद अमर सिंह गुर्जर का 1857 का ऐतिहासिक बलिदान दिवस