May 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मेरठ7मई26* 10 मई को मनाया जाएगा अमर शहीद अमर सिंह गुर्जर का 1857 का ऐतिहासिक बलिदान दिवस

मेरठ7मई26* 10 मई को मनाया जाएगा अमर शहीद अमर सिंह गुर्जर का 1857 का ऐतिहासिक बलिदान दिवस

मेरठ7मई26* 10 मई को मनाया जाएगा अमर शहीद अमर सिंह गुर्जर का 1857 का ऐतिहासिक बलिदान दिवस

गुर्जर जनजागृति सम्मेलन का भव्य आयोजन

मेरठ, 9 मई*1857 की क्रांति के महानायक अमर शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर जी के नेतृत्व में की गई क्रांति को समर्पित 10 मई 1857 की ऐतिहासिक घटना के अवसर पर 10 मई 2026 को मेरठ में एक भव्य “गुर्जर जनजागृति सम्मेलन” का आयोजन किया जा रहा है।

यह जानकारी संयुक्त गुर्जर परिसंघ, मेरठ के निवेदक संजय सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने, गुर्जर समाज की एकता और भारतीय सेना में गुर्जर रेजिमेंट की मांग को मजबूती से उठाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

कार्यक्रम का विवरण

दिनांक: रविवार, 10 मई 2026

समयः सुबह 10:00 बजे

स्थानः मंगलम ऑडिटोरियम गेट नं. 4, सुभारती विश्वविद्यालय, NH-58, बाईपास रोड, मेरठ

कार्यक्रम के उद्देश्य

सम्मेलन में 1857 की क्रांति के महानायक अमर शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर जी को भारत रत्न दिए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसके अलावा, वर्तमान समय में गुर्जर समाज की राजनीतिक भागीदारी पर चर्चा, समाज में फैली सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए ठोस निर्णय और भारतीय सेना में गुर्जर रेजिमेंट की मांग को लेकर विस्तृत समाज में एकता और जागरूकता का संदेश

आयोजकों का कहना है कि यह सम्मेलन गुर्जर समाज में एकता, जागरूकता और आत्मगौरव की भावना को मजबूत करेगा। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोग, युवा, छात्र और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में समाज के लोगों से इस ऐतिहासिक

संपर्क करें

9012953595

अधिक जानकारी के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:

9897750031

8938989314

9837040483

9012953595