*यमुना की लहरों से अब नहीं डरेगा बांदा, योगी सरकार ने लसड़ा और तरौसा को दिया सुरक्षा कवच*
बांदा 6मई 26*नदी के किनारे शुरू हुआ कटाव निरोधक कार्य*
*29 जून 2026 तक प्रोजेक्ट होगा पूरा, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत*
*योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत समय सीमा में पूरा होगा विकास कार्य*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा: 5 मई-* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुंदेलखंड के बांदा जिले को विकास की एक बड़ी सौगात दी है। यमुना नदी के उफान से हर साल तबाही झेलने वाले तरौसा और लसड़ा ग्राम समूह को बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने सुरक्षा कवच तैयार कर लिया है। मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप अब इन गांवों में बाढ़ और कटान की विभीषिका बीते दिनों की बात हो जाएगी। यमुना नदी में कटाव न हो इसको लेकर शासन के निर्देशानुसार 1 अप्रैल से कटाव निरोधक परियोजना कार्य शुरू हो गया है। सरकार की मंशा इस प्रोजेक्ट को मानसून के दस्तक देने से पहले ही पूरा करने की है। जिसको लेकर विभाग ने 29 जून तक कार्य पूरा करने की अंतिम समय सीमा तय की है ताकि बरसात के समय ग्रामीणों को कोई असुविधा न हो।
*खेत और आशियाने होंगे सुरक्षित*
यमुना नदी की तेज धारा के कारण हर साल किसानों की उपजाऊ भूमि और ग्रामीणों के घर नदी में समा जाते थे। योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत इस प्रोजेक्ट में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा गया है। इस परियोजना के पूरा होने से न केवल ग्रामीणों के आशियाने सुरक्षित रहेंगे बल्कि उनकी खेती योग्य भूमि का कटान भी पूरी तरह रुक जाएगा।
*इस वर्षाकाल में यह क्षेत्र बाढ़ से हो जाएगा सुरक्षित*
स्थानीय ग्रामीणों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया है। इस क्षेत्र के रहने वाले ग्रामीणों का कहना है कि दशकों से चली आ रही इस समस्या का समाधान होने से अब उनके जीवन में खुशहाली का नया सवेरा आएगा। वहीं विकास कार्यों की निगरानी सीधे लखनऊ से की जा रही है। ताकि तय समय में लक्ष्य हासिल किया जा सके और उम्मीद है कि समय से कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा। जिससे इस आगामी वर्षाकाल में यह क्षेत्र यमुना की बाढ़ के पानी से सुरक्षित हो जाएगा।

More Stories
रोहतास22जून26*आईएएस दीपक कुमार मिश्रा बने रोहतास के नए जिलाधिकारी: उदिता सिंह से लिया प्रभार |
पूर्णिया बिहार22जून26*पूर्णिया को मिला पहला एसएसपी: डॉक्टर शौर्य सुमन ने संभाला मोर्चा,
पूर्णिया कस्बा 22 जून26 कसबा हत्याकांड: 3 दिन में खुलासा, हथियार समेत 2 आरोपी गिरफ्तार