*Breaking News kanpur*
कानपुर नगर5मई26*तीन मासूम लापता: परिवार की पुकार“बच्चों को सुरक्षित लौटाने में समाज आगे आए”, महान कृपा होगी*
*कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र के विजय नगर स्थित महात्मा गांधी अंबेडकर नगर से सोमवार दोपहर एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां 13 वर्षीय आशना, पूर्वी और उनका 8 वर्षीय छोटा भाई विपुल घर से काले रंग का बैग लेकर अचानक लापता हो गए। परिजनों के मुताबिक, बच्चे दोपहर करीब 12 बजे घर से निकले और उसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।*
*घबराए माता-पिता ने तत्काल काकादेव थाने की शास्त्री नगर चौकी में सूचना देकर मदद की गुहार लगाई है, लेकिन अभी तक बच्चों का कोई पता नहीं चल पाया है।मामले ने सामाजिक चिंता को बढ़ा दिया है*
*वहीं परिजनों ने समाजसेवियों और आम जनता से भावुक अपील की है कि जिस किसी को भी इन बच्चों के बारे में कोई जानकारी मिले, वह तुरंत काकादेव थाना या दिए गए संपर्क नंबर पर सूचना दें। परिवार का कहना है कि समय रहते बच्चों का सुरक्षित मिलना बेहद जरूरी है, ताकि वे किसी गलत हाथों में न पड़ें।*
*यह सिर्फ एक परिवार का नहीं, पूरे समाज का मामला है,हर जागरूक नागरिक का एक कदम तीन मासूम जिंदगियों को सुरक्षित घर तक पहुंचा सकता है।*
*चिंताजनक परिवार,8303695597*
*काकादेव पुलिस थाना 9454403730*

More Stories
पंजाब8अगस्त26*नेहरू पार्क में ‘अपना अबोहर, अपनी आभाÓ टीम ने चलाया सफाई अभियान
कौशाम्बी8अगस्त26*राजस्व विभाग के साठगांठ से तालाब की भूमि पर हो रहा निर्माण*
सुल्तानपुर8अगस्त26*खेत में लगे झटका मशीन की तार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम*