May 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी3मई26*पूरे प्रदेश की विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी

कौशाम्बी3मई26*पूरे प्रदेश की विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी

कौशाम्बी3मई26*पूरे प्रदेश की विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी –प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़*

*चायल विधानसभा क्षेत्र से डॉक्टर निसार अहमद सिद्दकी को घोषित किया प्रत्याशी*

*तिल्हापुर मोड़*कौशाम्बी* चायल क्षेत्र के मखाऊपुर में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी कांशीराम का एक बड़ा सम्मेलन रविवार को आयोजित हुआ इस सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने कहा है कि कौशांबी की तीनों विधानसभा सीट के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशी उतारेगी और बड़ी मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेंगे उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा और समाजवादी पार्टी उनके सामने कहीं दिखाई नहीं पड़ रही है भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद क्षेत्र में सियासी हलचल तेज नजर आ रहा है और बड़े राजनीतिक दल के संभावित प्रत्याशियों के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगी है भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के द्वारा चायल विधानसभा क्षेत्र से डॉक्टर निसार अहमद सिद्दकी को प्रत्याशी घोषित किया गया है डॉक्टर निसार अहमद सिद्दीकी के नेतृत्व में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों लोग शामिल हुए इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी देखने को मिली।

चायल क्षेत्र के तिलहापुर मोड़ स्थित मखऊपुर बाग में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई विधानसभा चायल प्रत्याशी डॉ.निसार अहमद ने की,जहां क्षेत्र से पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति अपना समर्थन जताया।सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वहीं विशिष्ट अतिथि विनय सागर का भी गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया।मुख्य अतिथि ने संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरने की बात कही साथ ही सपा और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।कार्यक्रम के दौरान पार्टी की नीतियों और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।फिलहाल,इस सम्मेलन को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि यह भीड़ चुनावी मैदान में कितना असर दिखाता है।‌इस दौरान जिला अध्यक्ष ‌तनवीरुल हसन प्रदेश सचिव नन्द लाल पासी,प्रदेश संयोजक डाक्टर कुलदीप भार्गव , प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील पटेल, मण्डल प्रभारी प्रयागराज बीरेंद्र सरोज,प्रयागराज जिलाध्यक्ष भोलानाथ पटेल सहित हजारों लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।