कौशाम्बी3मई26*नगर पालिका अध्यक्ष ने मिट्टी का टीला ढहने के पीड़ित परिजनों से मिलकर बांटा दर्द*
*पीड़ित परिवार को अध्यक्ष ने दी आर्थिक सहायता*
*कौशाम्बी* मंझनपुर तहसील के चक थांबा गाँव में रविवार की सुबह एक अत्यंत दुखद हादसा हुआ,जिसमें मिट्टी खोदने के दौरान मां बेटी सहित तीन महिलाओं का निधन हो गया।इस घटना की सूचना पर नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज फौजी ने मौके पर पहुँचकर शोक संतृप्त परिवार से मुलाकात की तथा अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किया।इसके साथ ही इस हादसे में घायल हुई जीत लाल सरोज की पत्नी जितिया देवी के परिजनों से भी मिलकर उनका हालचाल जाना और दोनों परिवारों को यथासंभव आर्थिक सहायता प्रदान किया।नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सरोज फौजी ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवारों को हर संभव सरकारी सहायता दिलाई जाएगी इस मौके पर भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष महेश लोधी रतन पहलवान सहित तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*