मथुरा 1 मई 26*धोखाधड़ी कर रूपये लेने वाले दो अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा* थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा दिनांक 01.05.2026 समय 11.40 बजे क्लैन्सी स्कूल के पास बिजलीघर के बगल से जाने वाले रास्ते पर से थाना सदर बाजार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 147/2026 धारा 318(4) बीएनएस में अग्निवीर परीक्षा में मेडिकल पास कराने के लिए धोखाधडी कर रूपये ले लेने तथा उनके मूल दस्तावेज जमानत के रूप में ले लेने के अपराध में वांछित चल रहे अभियुक्तगण 1. कन्हैया पुत्र राधाचरण निवासी धीर कुटी थाना राया जनपद मथुरा उम्र करीब 24 वर्ष 2. श्यामवीर पुत्र चन्द्रपाल निवासी कारव थाना महावन जनपद मथुरा उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना सदर बाजार पर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 30.04.2026 को वादी मुकदमा की तहरीर के आधार पर अभियुक्तगण 1. कन्हैया पुत्र राधाचरण निवासी धीर कुटी थाना राया जनपद मथुरा उम्र करीब 24 वर्ष 2. श्यामवीर पुत्र चन्द्रपाल निवासी कारव थाना महावन जनपद मथुरा उम्र करीब 26 वर्ष के द्वारा वादी के चचेरे भाई का अग्निवीर में मेडिकल पास कराने को लेकर उनसे धोखाधडी कर 20 हजार रूपये ले लेना तथा जमानत के तौर पर उसकी कक्षा 12 की यू0पी0 बोर्ड की मार्कशीट अपने पास रख लेने के सम्बन्ध में थाना सदर बाजार पर पंजीकृत कराया गया था । जिसकी विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान ज्ञात हुआ कि सेना के आसूचना विभाग को भी उक्त व्यक्तियों के सम्बन्ध में इनपुट मिल रहे थे । आज दिनांक 01.05.2026 को उपरोक्त अभियुक्तगण को आर्मी आसूचना विभाग के द्वारा उपलब्ध करायी गयी जानकारी व उनके सहयोग से गिरफ्तार किया गया ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम,पता व उम्र-*
1.कन्हैया पुत्र राधाचरण निवासी धीर कुटी थाना राया जनपद मथुरा उम्र करीब 24 वर्ष ।
2.श्यामवीर पुत्र चन्द्रपाल निवासी कारव थाना महावन जनपद मथुरा उम्र करीब 26 वर्ष ।
*अभियुक्तगण उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान,दिनांक व समय-*
*स्थान-* क्लैन्सी स्कूल के पास बिजलीघर के बगल से जाने वाले रास्ते से ,दिनांक 01.05.2026 समय 11.40 बजे ।
*अभियुक्तगण उपरोक्त से बरामद का विवरण-*
1.मार्कशीट इण्टमीडिएट वर्ष 2023 रोहित कुमार अनुक्रमांक 2235262912 क्रमांक 1041386 प्रमाण पत्र सं0-07009138.
2.मार्कशीट इण्टरमीडिएट वर्ष 2023 कुलदीप अनुक्रमांक सं0-2235188963 क्रमांक- 0996148 तथा प्रमाणपत्र सं0-05020589.
3.अभियुक्त श्यामवीर की जामातलाशी में कुल 7250/- रूपये ।
4.अभियुक्त कन्हैया की जामा तलाशी में कुल 6800/- रूपये ।
*अभियुक्तगण उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
मु0अ0सं0 147/2026 धारा 318(4) बीएनएस थाना सदर बाजार जनपद मथुरा ।
*अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1.प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह थाना सदर बाजार मथुरा ।
2.उ0नि0 बबलू कुमार थाना सदर बाजार जनपद मथुरा
3.उ0नि0 रजत कुमार थाना सदर बाजार जनपद मथुरा
4.है0का0 1411 मनोज कुमार थाना सदर बाजार जनपद मथुरा ।
5.रि0का0 नवीन कुमार थाना सदर बाजार जनपद मथुरा ।

More Stories
कौशाम्बी1 मई26*अधिकारियों की गोद में खेल रहे हैं सरकारी जमीन कब्जा करने वाले भूमाफिया*
पूर्णिया बिहार 1 में26 बाल श्रम के खिलाफ पूर्णिया में बड़ा एक्शन: 4 मासूम मुक्त, 50 हजार तक जुर्माना
लखीमपुर खीरी1 मई 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी केई कुछ महत्वपूर्ण खबरें