तीसरे चक्र के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहा पुलिस प्रशासन
किसी भी प्रत्याशी ने दाखिल नहीं किया नामांकन सेट
औरैया। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीसरे चक्र की मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया का आज मंगलवार को शुभारंभ हो गया। जगह-जगह पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। इसके साथ ही मुख्यालय पर विधानसभा औरैया , दिबियापुर एवं बिधूना के अलग-अलग काउंटर खोले गए। जिला प्रशासन पल-पल की खबर लेता रहा। वही सूचना विभाग भी अपनी भूमिका में दिखा। इस दौरान दमकल कर्मचारी गाड़ी समेत मौजूद रहे। औरैया दिबियापुर मार्ग पर जगह-जगह बैरियर लगाकर जांच पड़ताल होती रही। मंगलवार को केवल नामांकन सैटों की बिक्री हुई। किसी भी दल के प्रत्याशी द्वारा नामांकन सेट दाखिल नहीं किया गया।
औरैया जनपद की विधानसभा सीट औरैया , दिबियापुर एवं बिधूना में तीसरे चक्र के तहत आगामी 20 फरवरी को मतदान होना है। इसी की दृष्टिगत नियमानुसार मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिसमें तीनों विधानसभाओं की प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। जिनमें से बिधूना विधानसभा से 7 , औरैया विधानसभा से 8 तथा दिबियापुर विधानसभा से भी नामांकन खरीदे गए हैं, लेकिन किसी भी प्रत्याशी द्वारा आज मंगलवार को नामांकन सेट दाखिल नहीं किया गया। नामांकन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा। जिसके चलते औरैया के दिबियापुर बाईपास के अलावा मुख्यालय को जाने वाले मार्ग तथा गेट पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बड़े पैमाने पर पुलिस बल मुस्तैद रहा। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी अपनी पैनी नजर बनाए रहे। दमकल विभाग के कर्मचारी गाड़ी सहित मौजूद रहे। इसके साथ ही सूचना अधिकारी भी चुनाव कंट्रोल रूम कार्यालय स्थित अपने कार्यालय में उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन नियमानुसार नामांकन खरीदने वालों को कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करवाने के लिए निर्देशित करता रहा। यह प्रक्रिया सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर शाम 3 बजे तक चलती रही।

More Stories
लखनऊ19जून26*“जो कांग्रेस भगवान राम का मंदिर न बनने पाए उसके लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था”
बुलंदशहर19जून26*औरंगाबाद क्षेत्र के गांव पाली बेगपुर मोड़ पर स्थित खान प्रॉपर्टी डीलर की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग
लखनऊ १९ जून २०२६ * पूर्वांचल में उष्ण लहर (लू) का दौर जारी : बांदा रहा देश में सबसे गर्म