भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर29अप्रैल26*करीब 48 लाख के साइबर ठगी के मामले में दो अभियुक्त नालंदा से गिरफ्तार
फर्जी बेवसाइट बनाकर मॉल का फ्रेंचाइजी देने के नाम पर करीब 48 लाख के साइबर ठगी के मामले में दो अभियुक्त नालंदा से गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी।
– वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार साइबर अपराध से संबंधित कांडो में संलिप्त साइबर अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु लगातार तकनीकी विश्लेषण एवं छापामारी किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक-13.04.2026 को एक व्यक्ति के द्वारा दिये गये टंकित आवेदन के आधार पर साइबर थाना भागलपुर कांड सं0-29/2026 दिनांक-13. 04.2026 दर्ज किया गया।उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक, नगर भागलपुर के निगरानी तथा पुलिस उपाधीक्षक, साइबर भागलपुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। प्राप्त सूचना के आलोक में गठित टीम के द्वारा आवेदन में दिये गये मोबाइल फोन नंबर एवं सभी बैंक अकाउंटो की तकनिकी जाँच करना प्रारंभ किया गया।तकनिकी अनुसंधान के क्रम में सूचना प्राप्त हुआ की इस कांड में संलिप्त अभियुक्त नालंदा के पावापुरी में सक्रिय है। जिसकी गिरफ्तारी हेतु गठित टीम के नालंदा जिले के पावापुरी से 01. प्रेमचंद्र कुमार पिता सुरेन्द्र कुमार सा०-पावापुरी मोड़ 02. आशीष कुमार पिता-रविन्द्र प्रसाद सा०-दशरथपुर दोनों थाना-पावापुरी जिला-नालंदा को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तार अभियुक्त से आवश्यक पूछ-ताछ करते हुए इस संबंध में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है तथा इस घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इस कांड संलिप्त एक अन्य अपराधकर्मी 01. बिरेन्द्र चौधरी पिता-रामस्वरूप चौधरी सा०-भागवानपुर थाना-सिलवा जिला-नालंदा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। गिरफ्तारीः-01. प्रेमचंद्र कुमार पिता सुरेन्द्र कुमार सा०-पावापुरी मोड़ ।02. आशीष कुमार पिता-रविन्द्र प्रसाद सा०-दशरथपुर दोनों थाना-पावापुरी।जिला-नालंदा। बरामदगीः-01. मोबाईल-03।02. एटीएम कार्ड:-02।03. पासबुकः-02। छापामारी दल की विवरणीः-पु०अ०नि० शिव कुमार सुमन, साइबर थाना भागलपुर। पु०अ०नि० प्रशांत कुमार, साइबर थाना भागलपुर।पु०अ०नि० रामकृष्ण, साइबर थाना भागलपुर।सि0/1767 कृष्ण मोहन सिंह, साइबर थाना भागलपुर।सि0/1818 विपीन रविदास साइबर थाना भागलपुर। तकनीकी टीमः-01.सि0/230 धर्मेन्द्र कुमार, साइबर थाना भागलपुर।सि0/157 अमरेश कुमार राज, साइबर थाना भागलपुर।

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में एसबीआई पेंशनर्स ने लहराई देशभक्ति की अलख*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त26 राहुल के सवालों ने सत्ता को सड़क पर उतारा! इंतखाब आलम का बड़ा बयान*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 स्वतंत्रता दिवस और हर घर तिरंगा अभियान को लेकर DM-SP ने ली हाई-लेवल बैठक, दिए सख्त निर्देश*