कौशाम्बी28अप्रैल26*छप्पर नुमा घर में लगी आग जानवर व सामान जलकर खाक*
*नेवादा कौशाम्बी* चायल तहसील क्षेत्र के औधन गांव में मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे जयसिंह सरोज पुत्र धर्मू के छप्पर नुमा घर में अचानक आग लग गई देखते देखते आग ने विकराल रूप ले लिया मामले की जानकारी मिलने के बाद गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाया लेकिन तब तक उसका छप्पर नुमा घर पशु और गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया था जिससे परिवार के सामने मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान गरीब का बताया जाता है लेकिन खबर लिखे जाने तक समाज के ठेकेदारों ने गरीबों के दुख दर्द में शामिल होने की कोशिश नहीं की है जिससे समाज के ठेकेदारों के कुंठित मानसिकता का अंदाजा लगाया जा सकता है
गरीब के घर में लगी आग के चलते कपड़ा बर्तन बिस्तर चारपाई खाने-पीने का सामान अनाज और झोपड़ी सहित गृहस्थी का सामन व एक सुअर जलकर खाक हो गया आग लगने के चलते एक भैंस काफी झुलस गई बताया जाता है कि जयसिंह गैस भराने चला गया था और उसकी पत्नी कुछ ही दूरी पर अपने सास के घर पर चली गई थी घटना के वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था आग अचानक लग गई है या फिर किसी की साजिश है यह तो जांच का विषय है परिवार के लोगों ने बताया कि सुबह खाना बनाने के बाद तबला में राखी भरकर छप्पर के पास रख दिया था जिससे निकली चिनगारी की लपटों ने छप्पर नुमा घऱ में अचानक आग लग जाने से पास में बंधी एक सुअर और सारा सामान जलकर राख हो गया वहीं पास में बंधी एक भैंस भी झुलस गई है आग लगने की जानकारी मिलने के बाद गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग को बुझाया है इस अग्निकांड की घटना के बाद परिजनो को दो जून की रोटी के लाले पड़ गये हैं गरीब के पास रहने के लिए छप्पर था वह भी जल गया है जिससे उसके सामने रहने की भी समस्याएं उत्पन्न हो गई है

More Stories
कानपुर नगर13अगस्त26*’मिशन शक्ति 5.0′ के तहत पनकी पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, ‘
अयोध्या13अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ13अगस्त26*यूपी में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ी।