पूर्णिया बिहार 26 अप्रैल26 *पूर्णिया में गुंडों की परेड: SP स्वीटी सेहरावत के आदेश पर सभी थानों में चला अभियान*
मोहम्मद इरफान कामिल पूर्णिया डिविजन यूपी आजतक बिहार
*पूर्णिया बिहार ।* पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत के निर्देश पर शनिवार 26 अप्रैल को पूर्णिया जिले के सभी थानों में गुंडा परेड का आयोजन किया गया। थानाध्यक्षों की अगुवाई में सुबह से ही अभियान चलाया गया।
परेड के दौरान थानों में दर्ज हिस्ट्रीशीटर, गुंडा पंजी में शामिल अपराधी और असामाजिक तत्वों को थाने बुलाकर उनकी हाजिरी ली गई। सभी की वर्तमान गतिविधियों की जानकारी ली गई और उन्हें सख्त चेतावनी दी गई कि किसी भी आपराधिक घटना में संलिप्तता पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
SP स्वीटी सेहरावत ने कहा कि गुंडा परेड का मकसद अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करना और जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। आम लोगों को डराने-धमकाने वाले तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। त्योहारों और चुनाव के मद्देनजर पुलिस सतर्क है।
थानावार हुई परेड में दर्जनों हिस्ट्रीशीटरों को थाने लाया गया। उनका फोटो, मोबाइल नंबर और वर्तमान पता सत्यापित किया गया। साथ ही उन्हें हर सप्ताह थाने में हाजिरी लगाने का निर्देश दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम जारी रहेगा। गुंडा परेड आगे भी समय-समय पर चलती रहेगी।

More Stories
भागलपुर24जून26*विक्रमशिला सेतु की यातायात व्यवस्था का किया गया निरीक्षण*
कानपूर नगर २४ जून २०२६ * वर्दी के पीछे छिपा सेवाभाव: पनकी पुलिस ने पिलाया ‘गर्मी का अमृत जल’
नई दिल्ली24 JUNE 2026*संवाद आज, देहरादून में जुटेंगे दिग्गज, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी पढ़ें सुर्खियां