भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर 22 अप्रैल 26* ब्राउन शुगर एवं नगद 8,650 रु/- के साथ सात अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।
भागलपुर *वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु सघन गश्ती एवं चोरी/ छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापामारी की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक-21.04.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ की मधुसूदनपुर थाना अन्तर्गत ग्राम दिग्धी में अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री किया जा रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक, नगर भागलपुर के निगरानी तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नगर-02 के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।गठित टीम के द्वारा मधुसूदनपुर थाना अन्तर्गत ग्राम दिग्धी में पहुंचा गया तो कुछ लोग संदिग्ध अवस्था में घुम रहे थे, जो पुलिस बल को देखकर भागने लगें जिन्हें सशस्त्र बल के सहयोग से पिछा कर 01. शिशु कुमार पिता-कपिलदेव यादव 02. राहुल कुमार पिता-अनिरूद्ध यादव 03. राजेश कुमार पिता-घोलती यादव तीनों सा०-मिर्जापुर 04. चंदन कुमार दास पिता-बबलू दास 05. धर्मवीर कुमार दास पिता-रविन्द्र दास दोनों सा०-हरिजन टोला (नूरपुर) 06. सिंटु कुमार पिता-स्व० जोनी हरि 07. बुध नारायण ठाकुर पिता-स्व० कुलदीप ठाकुर दोनों सा०-बलवा टोला सभी थाना मधुसूदनपुर जिला भागलपुर को पकड़ लिया गया। जिनसें पूछ-ताछ एवं तलाशी के क्रम में 8.15 ग्राम ब्राउन शुगर एवं नगद-8,650रू-/बरामद किया गया है। उक्त गिरफ्तार अपराधकर्मियों से पूछ-ताछ कर इनके विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।बरामदगी :-01. ब्राउन शुगरः-8.15 ग्राम।।02. मोबाईल फोनः-06।03. वेट मशीनः-02।04. मोटरसाइकिलः-02।05. नगदः-8,650 रु/-।गिरफ्तारी :-01. शिशु कुमार पिता-कपिलदेव यादव।02. राहुल कुमार पिता-अनिरूद्ध यादव।03. राजेश कुमार पिता-घोलती यादव तीनों सा०-मिर्जापुर।04. चंदन कुमार दास पिता-बबलू दास।05. धर्मवीर कुमार दास पिता-रविन्द्र दास दोनों सा०-हरिजन टोला (नूरपुर)।06. सिंदु कुमार पिता-स्व० जोनी हरि।07. बुध नारायण ठाकुर पिता-स्व० कुलदीप ठाकुर दोनों सा०-बलवा टोला सभी।थाना मधुसूदनपुर जिला भागलपुर। छापामारी दल की विवरणी:
पु०अ०नि० सह-थानाध्यक्ष संजय कुमार मंडल मधुसूदनपुर थाना।पु०अ०नि० भिरगूनाथ यादव मधुसूदनपुर थाना।स०अ०नि० अरूण कुमार मधुसूदनपुर थाना।स०अ०नि० रत्नेश कुमार सिंह मधुसूदनपुर थाना।सशस्त्र बल मधुसूदनपुर थाना।

More Stories
भागलपुर 22 अप्रैल 26*विश्व बैंक की टीम ने भागलपुर का किया दौरा*
भागलपुर २२ अप्रैल २६ * कहकसा प्रवीण पुना बनी जेडीयू की राष्ट्रीय महासचिव
भागलपुर २२ अप्रैल २६* 15 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत छात्रों ने किया आईआईआईटी का शैक्षणिक भ्रमण