हमीरपुर२२अप्रैल२६ * नारी शक्ति का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान!
हमीरपुर से योगेंद्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपीआजतक
हमीरपुर *आज जनपद हमीरपुर की पावन धरा पर विपक्षी INDI गठबंधन के महिला विरोधी चरित्र की अर्थी निकली! कांग्रेस, सपा, टीएमसी और डीएमके जैसे दलों ने हमेशा से नारी शक्ति के उदय को रोकने का कुत्सित प्रयास किया है।
’नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध में इन दलों की जो दूषित मानसिकता उजागर हुई है, उसके खिलाफ आज जनपद की मातृशक्ति ने अपना प्रचंड रोष व्यक्त किया। लक्ष्मीबाई पार्क से बस स्टैंड तक आयोजित ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ में हज़ारों महिलाओं के साथ श्रीमती शकुंतला निषाद (जिला अध्यक्ष),श्रीमती अशरानी कबीर (अध्यक्ष, नगर पंचायत कुरारा) ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विपक्ष के महिला विरोधी एजेंडे के खिलाफ हुंकार भरी।
विपक्ष सुन ले… अब वह दौर चला गया जब महिलाओं को सिर्फ वोट बैंक समझा जाता था। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने महिलाओं को ‘शक्ति’ का दर्जा देकर उन्हें मुख्यधारा में खड़ा किया है। जो भी इस शक्ति के मार्ग में बाधा बनेगा, उसे देश की जागरूक महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी।
🚩 नारी शक्ति – राष्ट्र की शक्ति!

More Stories
नैनीताल29अप्रैल26*जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत, ईलाके में दहशत,
नैनीताल लालकुआं29अप्रैल26* 34वीं बटालियन आईटीबीपी में खुला आंचल मिल्क पार्लर,
लालकुआँ29अप्रैल26*प्रधान विवाद में बड़ा उलटफेर: