लखनऊ 21 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी कल करेंगे बड़ी बैठक, कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक, होमगार्ड भर्ती परीक्षा, कानून व्यवस्था की समीक्षा, कल रात 9 बजे मुख्यमंत्री करेंगे बैठक, सभी एडीजी जोन, पुलिस कमिश्नर, एसपी रहेंगे, मंडलायुक्त, डीएम और DIOS के साथ वीसी करेंगे, 25, 26, 27 अप्रैल को होनी है होमगार्ड भर्ती परीक्षा
➡लखनऊ- सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान, महिला जन आक्रोश रैली में बोले सीएम योगी, देशभर में आक्रोश रैली निकल रही- सीएम, सपा, कांग्रेस, TMC से महिलाएं नाराज- सीएम, विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा – सीएम योगी, देश में सिर्फ 4 जाति है – सीएम योगी, महिला, गरीब, युवा और किसान – सीएम, विपक्षी दलों के खिलाफ महिलाओं में गुस्सा – सीएम, विपक्ष का चेहरा बेनकाब हुआ – सीएम योगी, बिल रोककर महिलाओं के साथ धोखा किया- सीएम, BJP महिलाओं के लिए काम कर रही – सीएम, महिला स्कीम का विरोध विपक्ष कर रहा – सीएम, महिलाओं के लिए 33% आरक्षण चाहते हैं – सीएम, विपक्ष ने बिल को लेकर भ्रम फैलाया- सीएम योगी
➡लखनऊ- BJP प्रशिक्षण अभियान की जोनल कार्यशाला, एसआर कॉलेज सीतापुर रोड पर कार्यक्रम, यूपी, उत्तराखंड और बिहार BJP के नेता मौजूद, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी कार्यक्रम में रहेंगे, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह कार्यक्रम में रहेंगे, उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट, अजय कुमार भी मौजूद, बिहार से संजय सरावगी, भीखूभाई डलसानिया, सीतापुर रोड एसआर कॉलेज में हो रहा कार्यक्रम
➡लखनऊ- BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का बयान, महिलाओं में बहुत आक्रोश भरा है – पंकज, नारी का सम्मान ही भाजपा की पहचान- पंकज, हम महिला आरक्षण देना चाहते हैं – पंकज, इस आरक्षण से किसी को नुकसान नहीं था- पंकज, सपा, कांग्रेस ने संसद में विरोध किया – पंकज, मुस्लिम महिला आरक्षण मांगा जा रहा- पंकज, धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दे सकते- पंकज, 20% के चक्कर में 80% को अनदेखा किया गया- पंकज
➡लखनऊ- पूरे लखनऊ में भीषण ट्रैफिक जाम, पुलिस ने चारों तरफ से शहर का रास्ता बंद किया, लखनऊ मध्य, गोमती नगर में जबरदस्त जाम, हजरतगंज, हनुमान सेतु सब जगह ट्रैफिक जाम, BJP के प्रदर्शन के चलते शहर का ट्रैफिक थमा, सचिवालय के अधिकारी, कर्मचारी 2 घंटे से जाम में फंसे, हजरतगंज की तरफ आने वाला हर रास्ता बंद, हजारों लोग बेहाल, अधिकारी VIP ड्यूटी में लगे
➡हाथरस- धर्म परिवर्तन के शक में सामाजिक बहिष्कार, पंचायत ने पति और पत्नी को सुनाया फरमान, गले में जूतों की माला पहनाकर बहिष्कार किया, पिता ने ही बेटे, बहू को जूतों की माला पहनवाई, वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच में जुटी पुलिस, कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गारवगढ़ी का मामला
➡फिरोजाबाद- डीएम और तहसीलदार के विवाद का मामला, तहसीलदार के ड्राइवर लक्ष्मण का आरोप, तहसील के बाबू, नए तहसीलदार पर आरोप, दोनों बंधक बनाकर आगरा ले गए थे- ड्राइवर, कागज पर साइन का बनाया दबाव- ड्राइवर, मैं टोल पर चलती गाड़ी से कूद गया- लक्ष्मण
➡मुरादाबाद- महिला बिल पर प्रदर्शन में हादसा टला, अखिल भारतीय हिंदू परिषद का प्रदर्शन, महिला प्रदेश अध्यक्ष के दुपट्टे में आग, सपा का झंडा जलाते वक्त दुपट्टा जला, पुलिस कर्मियों ने तत्परता से अलग किया, कोतवाली क्षेत्र के इंपीरियल चौराहे की घटना
➡लखीमपुर- CHC में मरीज की मौत के बाद हंगामा, मरीज तड़पता रहा, घंटों डॉक्टर नहीं पहुंचे, डॉक्टर खाना खाने में व्यस्त रहे- परिजन, मौके पर धौरहरा MLA विनोद शंकर भी पहुंचे, विधायक के हंगामे पर भी डॉक्टर नहीं पहुंचे, खमरिया सीएचसी में लापरवाही से गई जान
➡नोएडा- सेक्टर 145 के डंपिंग ग्राउंड में आग बरकरार, दूसरे दिन भी आग पर काबू पाने की कोशिश, डंपिंग ग्राउंड में आग से लोगों को परेशानी, गावों, कंपनियों के हजारों लोगों को दिक्कत, कूड़े से निकल रहे जहरीले धुएं से परेशानी, आग लगने के पीछे के कारण अभी स्पष्ट नहीं
➡बुलंदशहर- डॉ. अंबेडकर के पोस्टर का अपमान, शरारती तत्वों ने किया अपमान, पंचायत घर की दीवार पर लगा था पोस्टर, दलित समाज ने किया जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने आश्वासन देकर शांत कराया, कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र का मामला
➡सीतापुर- महिला मजदूरों का सड़क पर प्रदर्शन, वेतन देने में भेदभाव होने पर फूटा गुस्सा, बराबर ड्यूटी करने पर भी कम वेतन- महिला, पुलिस की ततपरता से नहीं लग सका जाम, शाहमोहली के MKA रेमिडीज फैक्ट्री की मजदूर, कोतवाली देहात क्षेत्र का मामला
➡फर्रुखाबाद- SDM कोर्ट में वकीलों का हंगामा, एसडीएम अतुल कुमार पर आरोप, कार्यशैली से गुस्साए वकीलों का हंगामा, वकीलों ने लात मारकर कुंडी भी तोड़ी, बाबू ने 10 वकीलों पर दर्ज कराया केस, तहसील कायमगंज परिसर का मामला
➡रायबरेली- गेहूं की फसल में लगी भीषण आग, लगभग 5 बीघे फसल जलकर राख, पुवाल का डंप भी आग की चपेट में आया, ग्रामीणों, दमकल ने आग पर पाया काबू, बछरावां थाना क्षेत्र के थुलेंडी की घटना
➡कानपुर- दो अलग अलग जगह पुलिस पर हमला, नजीराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमला, हर्ष नगर में सिपाही, होमगार्ड से मारपीट, सिपाही की वर्दी फाड़ने का गंभीर आरोप, बाटा शो रूम चौराहे पर भी हुआ हमला, ट्रैफिक सिपाही को कार सवारों ने पीटा, बीच सड़क कार हटाने के लिए कहा था, पुलिस ने दोनों घटनाओं की FIR दर्ज की
➡कानपुर- बाराती लाए नकली जेवर, शादी टूटी, नकली जेवर के चलते शादी तोड़ी गई, लड़की पक्ष ने शादी से किया इनकार, लड़के वाले सोने के नकली जेवर लाए, किसी तरह दहेज दिया था- लड़की पक्ष, बेटी के भले के लिए शादी तोड़ी- परिजन, गुजैनी थाना क्षेत्र में शादी में हुआ हंगामा
➡दिल्ली- नकली ENO पाउडर, कॉफी फैक्ट्री का भंडाफोड़, नकली ENO, फर्जी NESCAFE फैक्ट्री पकड़ी गई, नकली ENO एंटासिड पाउडर बना रहे थे शातिर, एक लाख से अधिक नकली ENO पाउच बरामद, 50,000 से अधिक नकली कॉफी सैशे बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 अवैध यूनिटों पर छापा, फिलिंग मशीनें, कच्चा माल, पैकेजिंग सामग्री जब्त, क्राइम ब्रांच, साइबर सेल की मधु विहार में कार्रवाई
——————————-

More Stories
सद्गुरु महात्मा सुशील कुमार जी के 24वें महानिर्वाण दिवस पर अश्रुपूर्ण श्रद्धाँजली
रीवा 23 अप्रैल26*शराब ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई, आदिवासी युवक पर अवैध शराब बिक्री के लिए बनाया दबाव
कानपुर नगर 23अप्रैल26*🏆 हार्दिक बधाई और गौरव का क्षण! 🌟