दिल्ली 20 अप्रैल 26* पति ने पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या
*दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट इलाके वेलकम से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां 23 साल की महिला हीना की उसके पति दीपक ने कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है।*
कि महिला का नाम हीना था, और दोनों ने करीब तीन साल पहले अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ भागकर शादी की थी। शादी के शुरुआती समय में सब कुछ ठीक बताया जाता है, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगे। घरेलू तनाव और आपसी झगड़े लगातार गहराते गए। इसी बीच एक दिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर गंभीर विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि आरोपी पति ने गुस्से में आकर अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना जनता मजदूर कॉलोनी में हुई, जो वेलकम थाने के अंतर्गत आती है। रात करीब 1:30 बजे दीपक खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

More Stories
कानपुर नगर15जून26*शिवराजपुर खनन की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को खनन माफियाओं ने धमकाया,,
हरिद्वार15जून26*भाकियू नैन का अलकनंदा घाट पर हुआ तीन दिवसीय अधिवेशन, किसानों ने उठाए कई मुद्दे
नैनीताल15जून26*कैंची धाम स्थापना दिवस पर पत्रकारों की अनूठी पहल, पौधे बांटकर दिया हरियाली का संदेश।