*ब्रेकिंग न्यूज✍️*
सहारनपुर 18 अप्रैल 26*अमानतगढ पुलिस चौकी के सामने हुई दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत*
*बिहारीगढ़ कस्बे के निकट उत्तराखंड की सीमा में स्थित अमानतगढ पुलिस चौकी के सामने रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में चली आ रही मारुति कार सामने से आ रही बोलेरो कार से भिड गई, कार सवार एक महिला और किशोरी को मामूली चोट लगी है। लेकिन कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद बुग्गावाला थाना पुलिस ने घायलों को तुरंत कार से बाहर निकालकर पुलिस चौकी ले जाकर छांव में बैठाया और इमरजेंसी एंबुलेंस 108 की मदद से उन्हें इलाज के लिए सीएचसी भगवानपुर भेजे जाने की तैयारी चल रही है, कार सवार चंडीगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं जबकि बोलेरो कार में थाना बुग्गावाला क्षेत्र अंतर्गत गांव हसनावाला के करीब आधा दर्जन लोग सवार थे जो पूरी तरह सुरक्षित बच गए…*

More Stories
मथुरा 9 सितंबर 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त को चोरी की मोटर साईकिल सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 9 सितंबर 26* चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया।*
मथुरा 9 सितंबर 26* 05 अभियुक्तगण को चोरी की गई भैंस, एक गाड़ी , 3 अवैध हथियार व 25000/- रुपये सहित गिरफ्तार किया गया ।*