भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर 18 अप्रैल 26* ब्रद्ध 72 वर्षीय महिला कि जमीन पर दबँगो का कहर
भागलपुर बिहार में आज सुबह शरण राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यालय में दुखित वृद्ध महिला सुमित्रा देवी जिसकी उम्र लगभग 72 वर्ष है गोपालपुर प्रखंड, सबोर आंचल अंतर्गत रहने वाली वृद्ध महिला काफी परेशान है उनके स्वर्गीय पति बितो यादव उफ़ बीतती गोप ससुर गुलाब गोप जिनकी खानदानी जमीन 3 एकड़ 78 डिसमिल है और खतियान में भी नाम दर्ज है सबोर अंचल कार्यालय द्वारा NR बटवारा संबंधित नापी हेतु कटा हुआ है मगर विपक्षी फरिकेन एवं भू माफियाओं ने कभी नापी होने नहीं दिया ना कुछ नाम दर्ज होने देते हैं किसी न किसी प्रकार उनके जमीन को सभी लोग हड़पने में लगे हुए हैं इसी चीज को लेकर सुमित्रा देवी एवं उनके बेटे वकील यादव कई बार अंचल कार्यालय, सबौर थाना, न्यायालय कहां-कहां भटके लेकिन कोई भी सुनवाई या मदद नहीं हो पाया अंततः मानवाधिकार कार्यालय आकर मदद की गुहार लगाई है हमारे संस्था के सुबोध शर्मा सचिव महोदय अंचल कार्यालय जाकर वृहद जानकारी ली वहां से भी जानकारी प्राप्त हुई है की जमीन उनकी है लेकिन इनको लेने नहीं दिया जा रहा है डॉ ईशान सिन्हा अध्यक्ष महोदय आज वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर से मिले एवं सारी बातों से अवगत कराया अब देखना है कि प्रशासन और न्यायालय उनकी मदद किस प्रकार कर पाएगी मानवाधिकार अध्यक्ष महोदय कहते हैं आज बिहार सरकार भू माफियाओं के खिलाफ सरकार और पुलिस सख्त है फिर भी आज आंखों देखा यह स्थिति दर्शाता है कि कहीं ना कहीं अभी भी पुलिस और प्रशासन की भूमिका बिल्कुल निराशा जनक है एक गरीब महिला जिसके पास कुछ नहीं है वह कैसे अपने संपत्ति को अपने परिवार के प्रति किस प्रकार लड़ पाएगी l संविधान में भी जीने का अधिकार खाने का अधिकार रहने का अधिकार संपत्ति का अधिकार निश्चित है फिर भी इस तरह का हाल अगर देखा जा रहा है तो कहीं ना कहीं सरकार और प्रशासन दोषी है l

More Stories
पूर्णिया बिहार 23 जुलाई 26 *पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से बरामद हुए 25 भैंस, 2 पशु तस्कर गिरफ्तार*
मुजफ्फरनगर23जुलाई26*कांवड़ यात्रा-2026: बाहरी पुलिस बल के ठहरने की व्यवस्थाओं का एसपी सिटी अमृत जैन ने किया निरीक्षण
मथुरा 23 जुलाई 26*OPERATION CONVICTION* – थाना हाईवे जनपद मथुरा।*