September 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 18 अप्रैल 26*न्याय की आस लेकर 97 फरियादी पहुंचे समाधान दिवस केवल 6 शिकायत का निस्तारण*

कौशाम्बी 18 अप्रैल 26*न्याय की आस लेकर 97 फरियादी पहुंचे समाधान दिवस केवल 6 शिकायत का निस्तारण*

कौशाम्बी 18 अप्रैल 26*न्याय की आस लेकर 97 फरियादी पहुंचे समाधान दिवस केवल 6 शिकायत का निस्तारण*

*समाधान दिवस में समस्याओं के समाधान के लिए तीनों तहसीलों में लगाए गए थे सैकड़ो अधिकारी*

*जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील मंझनपुर में सुनी जनशिकायतें*

*कौशाम्बी।* जिले के सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को किया गया। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल एवं पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण प्रजापत ने तहसील मंझनपुर में जनशिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाये। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर संबंधित अधिकारियों को ऑनलाइन आवेदन कराकर पात्रता की स्थिति में लाभान्वित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियां को आयुष्मान कार्ड भी प्रदान किया सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 41 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 03 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। तहसील चायल में कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 01 शिकायत का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा तहसील सिराथू में कुल 38 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 02 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ जनपद कौशांबी* 9838824938

Taza Khabar