सोनभद्र 18 अप्रैल 26*9 साल के बेटे अनुराग की हत्या का बदला लेने के लिए वकील राजेश यादव का मर्डर करवा दिया।
सोनभद्र में मंगल पाल ने 9 साल के बेटे अनुराग की हत्या का बदला लेने के लिए वकील राजेश यादव का मर्डर करवा दिया। उसने हत्या कराने के लिए पुरानी ट्रक खरीदी। फिर खुद वकील की रेकी की। हाईवे पर वकील की क्रेटा कार को ट्रक से उड़वा दिया। खुद खड़े होकर पूरी वारदात देखी और बाइक से फरार हो गया।
पुलिस इसे हादसा मान कर एक्सीडेंट की फाइल बंद करने वाली थी। इसी दौरान वकील का भाई अमरजीत एसपी के पास पहुंचा और एक ऑडियो क्लिप सौंपी, जिसमें दो लोगों के बीच वकील की हत्या की साजिश की बात कही गई।
पुलिस ने दोबारा जांच शुरू की तो ट्रक ड्राइवर अभय पाल पकड़ा गया। पुलिस ने शुक्रवार को हत्या का खुलासा किया। ड्राइवर ने पूछताछ में बताया कि वकील को ट्रक से इसलिए उड़वाया गया ताकि हत्या नहीं हादसा लगे।
मंगल पाल के बेटे का 2023 में अपहरण किया गया था और फिर हत्या कर दी गई। इस मामले में राजेश यादव मुख्य आरोपी थे। 6 महीने जेल में रहे थे। अभी जमानत पर बाहर थे।

More Stories
लखनऊ24जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
मथुरा 24 जुलाई 26*OPERATION CONVICTION थाना कोसीकलां जनपद मथुरा।*
मथुरा 24 जुलाई 26 होमगार्ड भर्ती की DV&PST की प्रक्रिया का गहन निरीक्षण*