अयोध्या 16 अप्रैल 26*सिटी पब्लिक स्कूल की अंशिका यादव ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड में लहराया परचम
96% अंक के साथ बनीं टॉपर
भेलसर(अयोध्या)सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में सिटी पब्लिक स्कूल की छात्रा अंशिका यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय और परिवार में हर्ष का माहौल है।
अंशिका यादव की सफलता उनके कठिन परिश्रम, लगन और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने अपनी पढ़ाई के प्रति समर्पण और नियमित अभ्यास के बल पर यह मुकाम हासिल किया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अंशिका अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
अन्य छात्रों ने भी अच्छे अंक प्राप्त किए, जिनमें आयुषी शर्मा (94%), फलक मरयम (92%), सारा फातिमा (88%) और अनस खान (87%) शामिल हैं।
विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More Stories
भागलपुर 16 अप्रैल 26*भागलपुर विश्वविद्यालय में ABVP का प्रदर्शन, छात्रों की समस्याओं को लेकर प्रशासन पर साधा निशाना*
भागलपुर 16 अप्रैल 26*एलपीजी होम डिलीवरी से मिल रही है एलपीजी, गैसकी कोई किल्लत नहीं-डीएम*
भागलपुर 16 अप्रैल 26*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के निहित महिला संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित