वाराणसी15 अप्रैल 26*धनंजय सिंह–अभय सिंह प्रकरण: सभी अभियुक्त बरी, समर्थकों में खुशी की लहर*
वाराणसी से नीलिमा रॉय की रिपोर्ट यूपीआजतक
वाराणसी। चर्चित धनंजय सिंह–अभय सिंह प्रकरण में आज अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी अभियुक्तों को बरी कर दिया। फैसले के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल तेज हो गई, वहीं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
*गोसाईगंज विधायक अभय सिंह* अपने साथियों के साथ अदालत में पेश हुए थे। उनके साथ एमएलसी विनीत सिंह और विनोद सिंह समेत अन्य अभियुक्त भी मौजूद रहे। सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने सभी को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया। यह मामला पूर्व सांसद धनंजय सिंह से जुड़ा होने के कारण पहले से ही काफी चर्चाओं में रहा। फैसले को लेकर सुबह से ही अदालत परिसर में गहमागहमी बनी रही और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
फैसला सुनते ही समर्थकों ने राहत की सांस ली और खुशी जाहिर की। अदालत परिसर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो। इस फैसले के बाद अब यह प्रकरण कानूनी रूप से समाप्त माना जा रहा है, हालांकि इसके राजनीतिक असर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई

More Stories
मथुरा 3 सितंबर 26* गोकुल बैराज के पास सब इंस्पेक्टर द्वारा आत्महत्या के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई बाइट
मथुरा 3 सितंबर 26*थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को एल्प्राजोलम अवैध नशीला पाउडर सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा ३ सितम्बर २०२६ * मथुरा में चेकिंग के दौरान पुलिस की कार्रवाई, मथुरा में अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार