कौशाम्बी 15 अप्रैल 26*भवंस मेहता महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत निकाली गई पदयात्रा*
*भरवारी कौशांबी* भवंस मेहता महाविद्यालय भरवारी में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत दिनांक 15 अप्रैल,2026 को पदयात्रा निकाली गई। उसे पदयात्रा में महाविद्यालय के समस्त शिक्षिकाएं,शिक्षक गण छात्राएं एवं छात्र सम्मिलित हुए । तत्पश्चात नारी शक्ति के को बल देने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया । इसमें महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया ।नारी वंदन आयोजन के तहत महाविद्यालय में एक मानव श्रृंखला भी बनाई गई। नारी वंदन आयोजन के तहत कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्राओं की स्कूटी रैली की गई ।नारी सशक्तिकरण थीम पर चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित की गई। कुछ बच्चों ने सैंड आर्ट पर एक से खूबसूरत राष्ट्रीय और सामाजिक विकास के चित्रों को उकेरा । इसके अतिरिक्त महाविद्यालय के छात्राओं ने 9 मिनट का एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया। इसी कार्यक्रम के तहत नारी सशक्तिकरण को ध्यान में रखकर रंगोली निर्माण की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस आयोजन की प्रभारी प्रोफेसर उमा जायसवाल ने अपने संबोधन में छात्र छात्राओं को देश हित में आगे बढ़कर सामाजिक कार्यों से जुड़ने की बात की अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रबोध श्रीवास्तव ने नारी शक्ति को नमन करते हुए नारियों के उत्थान के लिए किए जा रहे सरकारी अभियानों की चर्चा की तथा भविष्य में नर नारी समानता पर आधारित समरस समाज की परिकल्पना को यथार्थ रूप देने की बात कही। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रोफेसर रूबी चौधरी,प्रोफेसर विवेक कुमार त्रिपाठी,प्रोफेसर योगेश मिश्रा, प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह, प्रोफेसर विमलेश कुमार सिंह, प्रोफेसर श्वेता यादव,डॉ.नीति मिश्रा,डॉ मोहम्मद आदिल डॉ सीपी.श्रीवास्तव,डॉक्टर राहुल रॉय डॉक्टर धर्मेंद्र अग्रहरी,डॉक्टर महेंद्र उपाध्याय,डॉक्टर दीपक कुमार, डॉक्टर संजू डॉक्टर और डॉक्टर मनीष तथा समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे

More Stories
करनाल 1जून 26*5सितारा होटल में सेलेब्रिटी गेस्ट रजा मुराद व सेलेब्रिटी गेस्ट वर्षा उसगांवकर द्वारा सम्मानित किया।
भागलपुर1जून26*सबौर थानान्तर्गत 200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
भागलपुर1जून26*शरन्य मानवाधिकार एवं मोजाहिदपुर थाना के सहयोग से टूटता परिवार में शांति बहाल हुआ l