भागलपुर13 अप्रैल 26*पूर्वी गेट नंबर 1 के पास पेशाब घर की स्थिति जर्जर, यात्री परेशान गंदे पानी से
भागलपुर बिहार
नमस्कार, आप देख रहे हैं यूपी आजतक, मैं हूँ आपका एंकर शैलेन्द्र गुप्ता
बड़ी खबर बिहार के भागलपुर से सामने आ रही है, जहाँ रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट नंबर 1 के पास बने पेशाबघर की हालत बेहद खराब हो चुकी है।
रेलवे परिसर के अंदर बने इस पेशाबघर में इतनी गंदगी है कि यात्रियों को मजबूरी में बाहर खुले में पेशाब करना पड़ रहा है। पेशाबघर के बाहर गंदा पानी जमा है और नालियाँ खुली पड़ी हैं, जिससे पूरे इलाके में तेज बदबू फैल रही है।
इसका असर सिर्फ यात्रियों पर ही नहीं, बल्कि आसपास लगे खाने-पीने के स्टॉल और मोबाइल फूड वैन पर भी पड़ रहा है। फूड वैन संचालकों का कहना है कि उन्होंने कई बार मालदा डिवीजन में शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पेशाबघर का एक गेट सीधे फूड वैन के सामने खुलता है, जिससे खाने की जगह पर लगातार बदबू आती रहती है और ग्राहकों को परेशानी होती है।
अब सवाल यह है कि क्या रेलवे प्रशासन इस गंभीर समस्या पर ध्यान देगा, या फिर यात्री और दुकानदार ऐसे ही परेशान होते रहेंगे?
कैमरामैन के साथ, शैलेंद्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट, यूपी आजतक।
धन्यवाद।

More Stories
कानपुर महानगर 30 मई 2026*साइबरठगों का अंतर्राज्जीय गिरोह का सरगना पनकी पुलिस ने किया गिरफ्तार*
कानपुर नगर30मई26*नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के माध्यम से ग्वालटोली शास्त्री भवन में मनाया गया पत्रकारिता दिवस
अयोध्या30मई26*हज़रत भीखा शाह र०अ० के उर्स मुबारक में पहुंचकर पूर्व मंत्री रुश्दी मियां ने दी हाजरी