April 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुजफ्फरनगर 12 अप्रैल 26*अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़

मुजफ्फरनगर 12 अप्रैल 26*अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़

मुजफ्फरनगर 12 अप्रैल 26*अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़

मुजफ्फरनगर में थाना बुढाना पुलिस ने शानदार कार्य करते हुए अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय एक शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 1.80 करोड़ रुपये कीमत की 3 लग्जरी फॉर्च्यूनर गाड़ियां बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी चोरी और फाइनेंस की गाड़ियों को खरीदकर उनके चेसिस और इंजन नंबर बदलते थे, फिर फर्जी दस्तावेज तैयार कर ऊंची कीमत पर बेच देते थे। सूचना के आधार पर बुढाना-कांधला मार्ग पर स्थित एक खंडहर में दबिश देकर पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में कश्मीर निवासी आदिल और गाजियाबाद निवासी मनीष शामिल हैं। इनके कब्जे से बरामद तीनों गाड़ियां दिल्ली के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की पाई गई हैं।
इस पूरे ऑपरेशन को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में अंजाम दिया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी बुढाना और थाना प्रभारी की टीम ने अहम भूमिका निभाई।

👉 गढ़ी चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर संदीप चौधरी की भूमिका सराहनीय
इस कार्रवाई में गढ़ी चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर संदीप चौधरी की भूमिका बेहद सराहनीय रही। संदीप चौधरी पहले भी अपने साहस और कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में अनेक सफल एनकाउंटर और अनगिनत गुड वर्क कर अपराधियों में खौफ कायम किया है। उनकी सक्रियता और तेज कार्रवाई के चलते ही इस बड़े गिरोह का खुलासा संभव हो सका।

👉 पुलिस टीम को मिला इनाम
इस सराहनीय कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पूरी पुलिस टीम को ₹15,000 नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।

👉 गिरोह का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह एक संगठित गिरोह है, जिसमें अलग-अलग सदस्य वाहन चोरी, नंबर बदलने और बिक्री का काम करते हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की तलाश में जुटी है।

बुढाना पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल एक बड़े वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, बल्कि क्षेत्र में अपराधियों के हौसले भी पस्त हुए हैं। पुलिस की सतर्कता और तत्परता से आम जनता में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ है।