April 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर देहात12अप्रैल26*कानपुर देहात की पामा चौकी भवन का जीर्णोद्धार पूराः एसपी ने किया निरीक्षण,

कानपुर देहात12अप्रैल26*कानपुर देहात की पामा चौकी भवन का जीर्णोद्धार पूराः एसपी ने किया निरीक्षण,

कानपुर देहात12अप्रैल26*कानपुर देहात की पामा चौकी भवन का जीर्णोद्धार पूराः एसपी ने किया निरीक्षण,

कानपुर देहात* पामा चौकी भवन का जीर्णोद्धार पूराः एसपी ने किया निरीक्षण, कहा पुलिसकर्मियों कार्यक्षमता बढ़ेगी, थाना गजनेर क्षेत्र के अंतर्गत पामा चौकी भवन का जीर्णोद्धार कार्य पूरा हो गया है। यह कार्य पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देश और सक्रिय पहल पर संपन्न हुआ। शनिवार को एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने जीर्णोद्धार किए गए चौकी भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर समेत कई अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। एसपी ने चौकी परिसर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने कहा कि इस जीर्णोद्धार से न केवल पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ेगी, बल्कि आम जनता को भी बेहतर और मजबूत पुलिस सेवाएं मिल सकेंगी। जनपद पुलिस जनता के हित में और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

Taza Khabar