भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर 10 अप्रैल 26*मधुसूदनपुर थानान्तर्गत 3.82 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु सघन गश्ती एवं चोरी / छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापेमारी की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक-09.04.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ की मधुसूदपुर थानान्तर्गत रामपुरखुर्द के पास अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री किया जा रहा है।
उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक, नगर भागलपुर के निगरानी तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नगर-02, भागलपुर एवं मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया।
गठित टीम के द्वारा मधुसूदपुर थानान्तर्गत रामपुरखुर्द के समीप पहुंचा तो देखा गया की एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घुम रहे थे, जो पुलिस बल को देखकर भागने लगे जिन्हे सशस्त्र बल के सहयोग से पिछा कर 01. इंदु कुमार पिता-मुन्नीलाल साह सा०-रामपुरखुर्द थाना-मधुसूदनपुर जिला भागलपुर को रामपुरखुर्द के समीप से 3.82 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आवश्यक पुछ-ताछ करते हुए इनके विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिव्त कार्रवाई कि जा रही है।बरामदगी :-01. ब्राउन शुगरः- 3.82 ग्राम ।02. फोन:- 03।03. नगदः- 5000 रू |गिरफ्तारी :-01. इंदु कुमार पिता-मुन्नीलाल साह सा०- रामपुरखुर्द थाना-मधुसूदनपुर जिला भागलपुर।छापामारी दल की विवरण :- पु०अ०नि० सह-थानाध्यक्ष संजय कुमार मंडल मधुसूदनपुर थाना।स०अ०नि० रतनेश कुमार सिंह मधुसूदनपुर थाना।स०अ०नि० अरूण कुमार सिंह मधुसूदनपुर थाना।सशस्त्र बल मधुसूदनपुर थाना।

More Stories
भागलपुर16जुलाई26*प्राचीन जगन्नाथ स्वामी का रथ यात्रा छोटेलाल रथ वाला हसनगंज पार्टी कारखाना चौक भागलपुर
भागलपुर16जुलाई26*ततारपुर थाना अंतर्गत एक अपराधी 01 देशी पिस्टल, 01 देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
भागलपुर16जुलाई26*पीरपैंती थाना अंतर्गत एक अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा के साथ किया गया गिरफ्तार।