भागलपुर ८ अप्रैल २६ * चार पहिया वाहन ने तीन स्कूली बच्चों को रौंदा !
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर जिले के सुल्तानगंज के महेशी चौक बाजार के पास तेज रफ्तार से आ रही एक मारुति कंपनी की चार वाहन गाड़ी एक्सल सिक्स ने तीन स्कूली बच्चे को रौंदा दिया ! जिससे तीनों स्कुली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए! स्थानीय लोगों ने गाड़ी को रोक कर घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस मौके पर पहुंची, हांलांकि ड्राइवर फरार होने में सफल रहा।
पुलिस और ग्रामीणों ने आनन-फानन में तीनों स्कुली बच्चे को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया। इलाज करने के बाद डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल तीनों बच्चों के बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया। मौके पर प्रशिक्षु एएसपी सायम रजा, इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार दल-बल के साथ रेफर अस्पताल पहुंचक कर तीनों स्कुली बच्चों का स्वास्थ्य जानकारी लिया और चार पहिया वाहन को अपने कब्जे करते हुए घटना में फरार ड्राइवर की खो-जबीन में जुटी गयें। इस पुरे घटना से परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल देखा जा रहा है।घटना में घायल तीन स्कूली बच्चों का नाम अंश कुमार, उम्र 12 वर्ष , पिता मदन पासवान। दुसरे स्कुली बच्चे,करुणा कुमारी उम्र 16 वर्ष पिता मिथलेश साह और तीसरे स्कूल बच्चे, दिव्यांशु कुमार उम्र15, वर्ष पिता रंजीत कुमार है। सभी सुल्तानगंज के महेशी गांव के रहनेवाले बताये जा रहें हैं।

More Stories
लखीमपुर खीरी-८ अप्रैल २६ * खंभारखेड़ा चीनी मिल में फिटर का काम करते समय गिरने से काशीनगर सिकटीहा निवासी सुशील अवस्थी की मौत हुई
बांदा8अप्रैल26*ई डब्लू एस बनवाने गए युवक को लेखपाल और नायब तहसीलदार ने बंधक बनाकर पीटा*
लखनऊ के युवाओं का UPPCS-2024 में जलवा, समाज कल्याण मंत्रालय की कोचिंग से मिली सफलता