Breaking News kanpur
कानपूर नगर ८ अप्रैल २६ * शहर ICU में, स्वास्थ्य व्यवस्था मवाद बनकर बह रही है
कानपुर नगर *समेत पूरे यूपी की सेहत व्यवस्था भीतर ही भीतर इतनी सड़ चुकी है कि अब उसका मवाद खुलेआम बहने लगा है। दवाइयों,जांचों में मनमानी की लूट 50 की दवा 500 में,7 रुपए का इंजेक्शन 700 में, MRI-CT के दाम मन मुताबिक ने आम आदमी की जेब और उम्मीद दोनों चीर दी हैं। अंगों की दलाली, सील ICU में बिना अनुमति ऑपरेशन, और मौत के बाद भी बिल वसूलते अस्पताल एक ऐसे शहर की तस्वीर पेश करते हैं जो खुद भ्रष्टाचार की गिरफ्त में होकर ICU पर पड़ा है, जबकि शहर के कई नेता संगीत महफिलों और स्विमिंग पूल की ठंडक में लटकनो के साथ व्यस्त हैं।
सरकारी अस्पतालों का स्टाफ ईमानदारी से लड़ रहा है, पर भ्रष्ट खरीद, भीड़ और राजनीतिक दबाव ने इन संस्थानों को बेबस बना दिया है।यहाँ इलाज देने वाले ही अब खुद इलाज के मोहताज हो रहे हैं।निजी अस्पतालों का साम्राज्य बिल्डिंग चमकीली, सिस्टम सड़ा हुआ रीजेेंसी से लेकर मधुराज और पारस जैसे बड़े अस्पतालों में शानदार बिल्डिंग और उससे भी शानदार मनमाफ़िक बिल मिलते हैं।
दूसरी श्रेणी के अस्पताल मध्यम वर्ग को इलाज का भरोसा दिलाकर बिलिंग का खेल खेलते हैं, जबकि तीसरी श्रेणी सबसे खतरनाक,उन दलालों के हाथ में है जो डॉक्टरों को ठेके पर रखते हैं और मरीजों को “बेचकर” मौत तक पहुंचा देते हैं।
कल्याणपुर का वो अस्पताल, जो चंद्रा से वेदा बन गया, नौबस्ता का वह केंद्र जिसने आठ गरीबों की रोशनी छीन ली,ये सिर्फ मिसालें नहीं, शहर की नसों में फैल चुका कैंसर हैं। इन अवैध अस्पतालों को नेताओं, अधिकारियों, कथित कलमकारों और सिस्टम की छतरी मिली हुई है; यही वजह है कि मौत के सौदागर वाले अस्पताल बंद नहीं होते,सिर्फ नाम बदल लेते हैं।
कानपुर की हकीकत कड़वी है लेकिन सच है,यहाँ इलाज नहीं मिलता, मरने के विकल्प मिलते हैं।
काली कमाई पर दलालों की बढ़ती संख्या, और सांठ गांठ के चलते विभागों के अधिकारियों की मौज पर सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार ने आम जनता के जनजी

More Stories
कानपुर महानगर 30 मई 2026*साइबरठगों का अंतर्राज्जीय गिरोह का सरगना पनकी पुलिस ने किया गिरफ्तार*
कानपुर नगर30मई26*नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के माध्यम से ग्वालटोली शास्त्री भवन में मनाया गया पत्रकारिता दिवस
अयोध्या30मई26*हज़रत भीखा शाह र०अ० के उर्स मुबारक में पहुंचकर पूर्व मंत्री रुश्दी मियां ने दी हाजरी