ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने देश की सभी सैन्य यूनिट को तत्काल हमले रोकने का आदेश दिया है।
देश के सरकारी न्यूज चैनल IRIB पर पढ़े गए उनके एक बयान में यह बात कही गई है। यह बयान डोनाल्ड ट्रंप की उस घोषणा के लगभग दो घंटे बाद आया है, जिसमें उन्होंने अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की जानकारी दी थी। ट्रंप ने कहा था कि वह दो हफ्ते तक ईरान पर बमबारी और हमले रोकने पर समहत हुए हैं।
IRIB पर पढ़े गए सुप्रीम लीडर के बयान में कहा गया कि ‘यह युद्ध का अंत नहीं है, लेकिन सभी मिलिट्री यूनिट्स को सर्वोच्च नेता के आदेश का पालन करते हुए गोलीबारी रोक देनी चाहिए।’ इसके पहले ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने ट्रंप की युद्धविराम की घोषणा को तेहरान की बड़ी जीत बताया था।

More Stories
रोहतास26मई26*आगामी बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सासाराम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।*
पूर्णिया बिहार26मई26* बकरीद पर अमन का पैगाम: ईद उल अजहा सौहार्द से मनाने का संकल्प*
भागलपुर 26मई26*पुलिस कि बड़ी सफलता सुलतानगंज थाना अंतर्गत मिनी गन फैक्ट्री का उद्भदन,