पूर्णिया बिहार 3 अप्रैल 26 जयनगर-घुरना पथ के मजबूतीकरण का शुभारंभ : मंत्री ने किया शुरुआत
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार : सीमांचल के अररिया जिले के जयनगर में पथ प्रमंडल, अररिया के अंतर्गत जयनगर से घुरना (भारत-नेपाल सीमा तक) भाया नरपतगंज पथ के मजबूतीकरण कार्य का शुभारंभ पथ निर्माण मंत्री डॉक्टर दिलीप जायसवाल ने किया। यह महत्वपूर्ण परियोजना क्षेत्रीय संपर्क को सुदृढ़ करने, आवागमन को सुगम बनाने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास को गति देने में मील का पत्थर सिद्ध होगी।
इस अवसर पर माननीय सांसद श्री प्रदीप कुमार सिंह, माननीय विधायक श्रीमती देवंती यादव एवं जिला परिषद अध्यक्ष श्री आफ़ताब अजीम जी सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
मंत्री ने कहा कि जनसुविधाओं को बेहतर बनाने एवं विकास की रफ्तार को और तेज करने के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।
इस परियोजना के तहत जयनगर से घुरना तक के पथ को मजबूत और चौड़ा किया जाएगा, जिससे आवागमन में आसानी होगी और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

More Stories
कानपुर नगर26मई26*लड़खड़ाती उम्मीदों के बीच हक की लड़ाई क़ायम
कानपुर नगर26मई26*थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में शिवराजपुर पुलिस ने किया भंडारा आयोजन
देहरादून26मई26*उत्तराखंड पुलिस के हेड कांस्टेबल की संदिग्ध पारिस्थितियों में मौत, लगातार चली 11 गोलियां