लखनऊ 3 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡ लखनऊ- यूपी एटीएस का बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी हैंडलर से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़, मेरठ निवासी शाकिब समेत 4 आरोपी अरेस्ट, विकास गहलावत, लोकेश, अरबाब भी पकड़े गए, रेलवे संपत्ति को निशाना बनाने की साजिश, सोशल मीडिया से पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क, टेलीग्राम, सिग्नल और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल, गाजियाबाद, अलीगढ़, लखनऊ में की गई रेकी, क्यूआर कोड के जरिए मिल रही थी फंडिंग, ज्वलनशील पदार्थ, 7 फोन, 24 पंपलेट बरामद, लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास साजिश नाकाम
➡ लखनऊ- गाड़ियों की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पुलिस और दमकल की गाड़ियां पहुंची, आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है, चौक क्षेत्र में इमामबाड़े के पास की घटना
➡ लखनऊ- 22 हजार मदरसा शिक्षकों को राहत देने की तैयारी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने फैसले का स्वागत किया, मदरसा आधुनिकीकरण योजना को मजबूत करने की मांग, बेरोजगार शिक्षकों को मिल सकती है राहत- शाहबुद्दीन, मदरसों में आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर, अरबी-फारसी के साथ हिंदी, अंग्रेजी शिक्षा जरूरी- शाहबुद्दीन
➡ कानपुर- अवैध किडनी ट्रांसप्लांट मामले से जुड़ी खबर, 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है- पुलिस, मुख्य आरोपी ‘डॉक्टर अली’ असल में डॉक्टर नहीं, अली एक OT टेक्नीशियन, गिरफ्तारी के लिए दबिश, डॉ. रोहित का पता इंदिरापुरम गाजियाबाद में मिला, पुलिस उसकी तलाश में टीमें रवाना कर चुकी है, फर्जी टीम कई अस्पतालों में ऑपरेशन कर रही थी, 7 से 8 निजी अस्पतालों में अवैध रूप से ऑपरेशन, पुलिस ने सभी अस्पतालों के मालिकों से पूछताछ की, जहां ये फर्जी डॉक्टर ऑपरेशन करते थे उनसे पूछताछ, तथ्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी
➡ महराजगंज- रसोई में लगे वॉटर मोटर में करंट, करंट की चपेट में आए मां-बेटा, हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत, मां को अचेत देख पहुंचा था बेटा, अस्पताल में दोनों मृत घोषित, पुलिस मामले की जांच में जुटी, कोठीभार क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह वार्ड का मामला
➡ प्रतापगढ़- पुलिस का रेप की दो घटनाओं में एक्शन, नवाबगंज पुलिस ने जावेद आलम को पकड़ा, मानिकपुर पुलिस ने सुनील कुमार अरेस्ट किया, दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
➡ कौशाम्बी- खनन निरीक्षक टीम पर हमले का मामला, घटना में शामिल हरिओम साहू गिरफ्तार, खनन इंस्पेक्टर पर किया था हमला, चेकिंग के दौरान किया था हमला, 4 आरोपियों को पुलिस भेज चुकी जेल, पिपरी थाना क्षेत्र का मामला
➡ प्रतापगढ़- गेहूं के खेत में लगी भीषण आग, आग से 6 बीघा गेहूं जलकर खाक, ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से पाया काबू, फायर ब्रिगेड के आने से पहले आग बुझी, कंधई थाना के गोगलापुर गांव का मामला
➡ मेरठ- दो पक्षों में पथराव, फायरिंग का मामला, मुंडाली पुलिस ने आरोपियों पर की कार्रवाई, पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 2 तमंचे और 3 खोखा कारतूस बरामद, थाना मुंडाली के गांव मुंडाली की घटना
➡ झांसी- संदिग्ध हालात में तिपहिया चालक की मौत, मेडिकल कॉलेज में कराया गया था भर्ती, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, नवाबाद थाना क्षेत्र का पूरा मामला
➡ मुज़फ्फरनगर- अवैध असलहे पर पुलिस की कार्रवाई, असलाह बनाने की फैक्ट्री का भांडाफोड़, खेत में बनाये जा रहे थे अवैध असलहे, फैक्ट्री चला रहे साबिर को किया गिरफ्तार, 6 बंदूक, 14 अधबने तमंचे, उपकरण बरामद, आरोपी साबिर पर 10 से ज्यादा केस है दर्ज, थाना बुढ़ाना पुलिस ने किया खुलासा
➡ मेरठ- युवती से बीच सड़क पर छेड़छाड़, ऑफिस से घर लौट रही थी युवती, छेड़छाड़ करने की घटना CCTV में कैद, हंगामे के बाद पुलिस ने शोहदे को पकड़ा, टीपीनगर थाना क्षेत्र का है मामला
➡ संभल- सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला, मस्जिद, मदरसा और दुकानों का निर्माण, प्रशासन ने अवैध निर्माण हटाने को कहा, अवैध निर्माण हटाने के लिए 8 दिन का नोटिस, मुस्लिम समुदाय खुद तोड़ रहे अवैध निर्माण, असमोली थाना क्षेत्र का पूरा मामला
➡ सोनभद्र- GST घोटाले का बड़ा खुलासा, फर्जी फर्म के जरिए 70 लाख की ITC चोरी, SIT टीम ने मुख्य आरोपी को पकड़ा, चोपन क्षेत्र निवासी आरोपी आसिफ अली अरेस्ट, M/S D.K. Associates के नाम से थी फर्जी फर्म, मोबाइल, फर्जी दस्तावेज और कार बरामद, मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी, तकनीकी विश्लेषण, डेटा मॉनिटरिंग से गिरफ्तारी, ASP अनिल कुमार ने दी जानकारी
➡कासगंज- ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से हादसा, 26 वर्षीय करन भठ्ठा की मौत, दसे में तीन अन्य लोग घायल,. सूचना के बाद पुलिस SKS भट्टा पहुंची, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा , घायलों को मिरहची अस्पताल भेजा, सदर कोतवाली क्षेत्र के नदरई का मामला
————————————————————————————

More Stories
सुल्तानपुर 3 अप्रैल 26*शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में लगी आग, एक बीघा फसल जलकर राख
लखनऊ 3 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
बांदा3अप्रैल26*अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़*