April 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या 3 अप्रैल 26*ज्वैलर्स की दुकान से गहनों की लूट करनें वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, लूट के आभूषण बरामद

अयोध्या 3 अप्रैल 26*ज्वैलर्स की दुकान से गहनों की लूट करनें वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, लूट के आभूषण बरामद

अयोध्या 3 अप्रैल 26*ज्वैलर्स की दुकान से गहनों की लूट करनें वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, लूट के आभूषण बरामद

भेलसर(अयोध्या)कोतवाली रुदौली अंतर्गत नगर के व्यस्ततम बाजार पुराना बाज़ार(कोठी) में महेश ज्वैलर्स की दुकान से गहनों की लूट करनें वाले 02 अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लूट के आभूषण को बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवन्त सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर द्वारा अपराध नियंत्रण व महिलाओं एंव बालकों की सुरक्षा के दृष्टिगत चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली रूदौली क्षेत्र में गुरुवार को कस्बा रुदौली के पुराना बाजार(कोठी) में स्थित अग्रवाल काम्प्लैक्स में महेश ज्वैलर्स के यहाँ समय करीब 12.30 बजे एक नकाब पोश महिला गहने खरीदने के वहाने आयी और हार व चैन पसन्द कर रही थी उसी दौरान मौका पाकर हार व चेन को हाथ में लेकर एंव खिलौने वाली पिस्तौल दिखाकर दुकान से भाग गई।दुकानदार के पीछा करने पर आगे खडी मोटरसाइकिल पर बैठ कर भाग गई। घटना की जानकारी होते ही टीमे गठित कर घटना के अनावरण का प्रयास किया गया। आपरेशन त्रिनेत्र के तहत स्थापित सीसीटीवी कैमरों एंव रुदौली पुलिस टीम के अथक प्रयास से मात्र 02 घण्टे के भीतर घटना का सफल अनावरण किया गया। जिसमें घटना कारित करने वाली नकाबपोश महिला व मोटरसाइकिल चालक उसके साथी को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल नं0- UP42AP4874 व 01 अदद हार पीली धातु, 01 अदद बुर्का 01 अदद प्लास्टिक की पिस्तौल, 01 अदद पिट्ठू बैग,01 अदद मोबाइल(ओप्पो कम्पनी), 01 अदद चैन मय लाकेट, पीली धातु, 01 अदद मोबाइल(mobile vivo y 300) के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।बताया कि बरामद सम्पत्ति की कीमत लगभग 05 लाख रुपये है।उन्होंने बताया कि घटना के संबन्ध में पीड़ित से प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-138/26 धारा 309(4)/3(5)/317(2)bns/28 arms act का अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बताया कि अभियुक्तों में पायल कोरी पुत्री रामनेवल नि0 अहिवरन का पुरवा मथा नेवादा थाना बाबा बाजार उम्र करीब उम्र 21 वर्ष व राहुल कुमार पुत्र राधेश्याम नि0 पूरे प्रान नेवरा थाना मवई उम्र करीब 21 वर्ष शामिल हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में संजय मौर्य प्रभारी निरीक्षक को0रुदौली,निरी0अ0 संतोष यादव,उ0नि0 जितेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी किला,उप निरीक्षक दया राम, म0उ0नि0 स्तुति गुप्ता,हे0क0 संजीव सिंह, क0 प्रसून सिंह मेहता आदि शामिल रहे।

Taza Khabar