April 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ २ अप्रैल 26*UP आवास विकास के बॉस आज SC के कटघरे में!

नई दिल्ली 2 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

नई दिल्ली 2 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

*02- अप्रैल – गुरुवार*

*🚩श्री हनुमान जन्मोत्सव*🚩

👇
*===============================*

*1* पीएम मोदी ने सुरक्षा पर कैबिनेट कमेटी मीटिंग की अध्यक्षता की, पश्चिम एशिया में हालात की समीक्षा, LPG और पेट्रोल-डीजल सहित जरूरी सामानों पर चर्चा की

*2* प्रधानमंत्री ने आम लोगों की जरूरतों की उपलब्धता की समीक्षा की और कहा कि इस वैश्विक संकट का असर नागरिकों पर न पड़े, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों तक सही जानकारी पहुंचे, ताकि अफवाहों को रोका जा सके। अंत में, प्रधानमंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे इस स्थिति से प्रभावित लोगों और क्षेत्रों की समस्याओं को कम करने के लिए हर जरूरी कदम उठाएं

*3* मैंने पूरी की स्व-गणना… जनगणना 2027 के पहले चरण PM मोदी ने दर्ज किया अपने घर का विवरण;

*4* राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारत की जनगणना के इतिहास में पहली बार शुरू हुई स्व-गणना प्रक्रिया में हिस्सा लिया। यह प्रक्रिया राष्ट्रीय राजधानी और सात अन्य राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू हुई है। इसमें लोगों को एक विशेष वेब पोर्टल के जरिये अपनी जानकारी खुद भरने का विकल्प दिया गया है।

*5* उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और गृह मंत्री अमित शाह ने भी ऑनलाइन स्व-गणना फॉर्म भरा। अमित शाह ने कहा, जनगणना के पहले चरण के तहत शुरू हो रही मकान सूचीकरण प्रक्रिया में मैंने स्व-गणना फॉर्म भरा। यह प्रक्रिया भारत के विकास को तेज करने और सरकारी योजनाओं को हर नागरिक तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।

*6* एक देश, एक चुनाव: हर राज्य का दौरा करेगी संसद की संयुक्त समिति, आम सहमति बनाने की कोशिश

*7* रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केरल में एलडीएफ और यूडीएफ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि केरल में भगवान भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि केवल भाजपा ही राज्य को सुरक्षित रख सकती है।

*8* 54 साल बाद नासा ने चांद की ओर नई उड़ान भरी। आर्टेमिस-II मिशन के तहत एस्ट्रोनॉट 10 दिन तक चंद्रमा की परिक्रमा करेंगे, जिससे अंतरिक्ष खोज का नया अध्याय शुरू होगा

*9* करीब 54 साल बाद इंसान एक बार फिर चांद की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का पहला मानव मिशन आर्टेमिस-II भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 4:05 बजे फ्लोरिडा से सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ। इस मिशन में क्रिस्टीना कोच, विक्टर ग्लोवर, रीड वाइसमैन और जेरेमी हैनसेन सवार हैं, जिन्हें एसएलएस रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में भेजा गया

*10* नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर, 8 महिलाओं की मौत, शव सड़क पर बिखरे; तीन लोग घायल, ट्रक चालक गिरफ्तार

*11* इंडिगो की घरेलू उड़ानें ₹950, इंटरनेशनल ₹10,000 तक महंगी, 18 दिन में दूसरी बार किराया बढ़ा; फ्यूल महंगा होने से एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा

*12* महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी लड़की बहिन योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अनिवार्य e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं करने के कारण करीब 68 लाख खातों को बंद कर दिया गया है, जिससे योजना के लाभार्थियों की संख्या में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अधिकारियों के मुताबिक, कुल 2.43 करोड़ खातों में से 68 लाख खातों को निर्धारित समय सीमा तक e-KYC पूरा न करने के चलते निष्क्रिय कर दिया गया

*13* दिल्ली ने लखनऊ को लगातार पांचवां IPL मैच हराया, इकाना स्टेडियम में 6 विकेट से जीते, रिजवी की फिफ्टी; नटराजन-एनगिडी को 3-3 विकेट

*14* हर वर्ष चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि पर हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन हनुमान जी पूजा-अर्चना, आरती और हनुमान चालीसा का पाठ करने का विशेष महत्व होता है।

*15* पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के बावजूद उत्तर भारत में मौसम पूरी तरह स्थिर नहीं हुआ है। राजस्थान समेत कई इलाकों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की गतिविधियां जारी हैं, जबकि मध्य भारत में ओलावृष्टि का खतरा मंडरा रहा है।

*16* ट्रम्प बोले- ईरान जंग में जीत मिली, उनकी मिसाइल-ड्रोन क्षमता और नेवी खत्म, सेना हमारे कंट्रोल में, ऑपरेशन जारी

*17* ईरान ने बहरीन में अमेजन ऑफिस पर हमला किया, माइक्रोसॉफ्ट-एपल, गूगल भी निशाने पर; ट्रम्प बोले- ईरान से डील की कोई जरूरत नहीं.

*================================*
[02/04, 10:41] Santosh Kumar Sultanpur ksantosh72152: सुबह 10.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- BKT के अस्ती गांव में बुलडोजर चला, अवैध मस्जिद प्रशासन ने ध्वस्त की, हाईकोर्ट के आदेश के बाद बुलडोजर एक्शन, ग्रामसभा की जमीन पर बनी मस्जिद ध्वस्त, पुलिस फोर्स और अधिकारी मौजूद

➡लखनऊ- BKT में SBI बैंक के सामने लगी आग, बैंक के सामने 2 दुकानों में आग, व्यापारियों में भारी नुकसान से आक्रोश, सूचना के बाद भी देर से पहुंची दमकल, BKT थाना क्षेत्र का मामला

➡लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज करेंगे बैठक, सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे, 1:30 बजे सपा कार्यालय में बैठक

➡दिल्ली- पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं, यह दिन जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए, पवनपुत्र हनुमान जी सभी को आशीर्वाद दें

➡हापुड़- कंपाइन मशीन और पिकअप की टक्कर, हाईवे पर पलटी पिकअप, हादसे में पिकअप चालक घायल, थाना हापुड़ देहात क्षेत्र का मामला

➡नोएडा- गैस की किल्लत से मजदूर परेशान, चूल्हा न जलने की वजह से जा रहे गांव, बड़ी तादाद में मजदूर अपने गांव गए, 500 रुपए प्रति KG ब्लैक में मिल रही LPG

➡रायबरेली- डलमऊ में अवैध खनन जारी, रात में मशीनों से खनन, ओवरलोड वाहनों से सड़कों को नुकसान

➡रायबरेली- कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, साइकिल सवार को बचाने के दौरान हादसा, सभी लोग सुरक्षित, बछरावां के बगाही मोड़ के पास घटना

➡लखीमपुर- दुधवा के फील्ड डायरेक्टर को नई तैनाती, IFS संजय पाठक केंद्र में प्रतिनियुक्ति, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के सचिव बने

➡जालौन- अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार दोनों की मौत, गोहन थाना क्षेत्र की दर्दनाक घटना

➡दिल्ली- खाद कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, कच्चे माल के आयात पर कस्टम ड्यूटी शून्य, अमोनियम नाइट्रेट पर कस्टम ड्यूटी माफ, आज से 30 जून तक लागू

➡दिल्ली- कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में भीड़, भक्त हनुमान जी के दर्शन करने पहुंचे, सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस फोर्स लगी

➡मेरठ- 2 बाइकों की ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर, हादसे में 2 मजदूरों की मौत, किशोर घायल, थाना किठौर के नदलीपुर गांव की घटना

➡अमेठी- संदिग्ध हालत में युवक का शव मिला, खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप, राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, मृतक की बाइक टूटी मिली, मुंशीगंज थाना क्षेत्र

➡अमरोहा- बारात में फोटो को लेकर बवाल, दबंगों ने दूल्हे के भाई की पिटाई की, गाड़ी से खींचकर जमकर पीटा, शादी में फोटो विवाद, हसनपुर कोतवाली इलाके का मामला

➡फर्रुखाबाद- अमृतपुर हत्याकांड का बड़ा असर, तत्कालीन थानाध्यक्ष निलंबित, आरोपियों ने हत्या कर खेत में छुपाया शव, मृतक की पत्नी ने डीएम को ज्ञापन, एसपी ने कार्रवाई, महिला थानाध्यक्ष मोनू शाक्य और IO निलंबित

➡अमरोहा- निकाह के बाद छुआरे बांटने को लेकर बवाल, दबंगों ने बारात में मेहमानों को पीटा, लाठी-डंडे, लोहे की रॉड से हमला, कई गंभीर घायल, डिडौली क्षेत्र के फैजगंज गांव का मामला

➡मिर्जापुर- धान का बीज लेकर जा रहे ट्रक में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, ड्राइवर और खलासी ने कूदकर बचाई जान, लालगंज तुलसी गांव के पास

➡रायबरेली- विकास भवन में तैनात सुरक्षाकर्मियों से अभद्रता, दबंग युवक ने धमकी दी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡श्रावस्ती- जमुनहा ब्लॉक में ग्राम सचिवों की भारी कमी, 84 ग्राम पंचायतों में सिर्फ 15 सचिव, अधिक प्रभार से विकास कार्य प्रभावित, नेपाल सीमा से सटा ब्लॉक जमुनहा

➡ललितपुर- हनुमान जयंती पर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था, भव्य विशाल जलूस निकलेगा, जिले के सभी मंदिरों में सजावट

➡बलिया- पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ालगातार जारी, बिजली का तार चोरी करने वाले अरेस्ट, मुठभेड़ में 2 चोरों के पैर में लगी गोली, पांच अन्य चोर पकड़े, बांसडीह-सहतवार पुलिस कार्रवाई

➡गोरखपुर- CM योगी का जनता दर्शन, बड़ी संख्या में लोग आए, समस्याएं सुनीं, प्रशासन अधिकारी मौजूद, त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए

➡सहारनपुर- पुलिस ने नशा तस्कर शाबाज को अरेस्ट, कब्जे से 254 ग्राम चरस बरामद, थाना कुतुबशेर

➡मेरठ- बहसूमा इंस्पेक्टर प्रतिभा सिंह लाइन हाजिर, कई थानों में प्रभारी बदले गए, इंस्पेक्टर महावीर सिंह बने साइबर थाना प्रभारी, कोतवाली इंचार्ज बदलें गए

➡अयोध्या- आज हनुमान जयंती, हनुमान मंदिर में ध्वजारोहण, सुबह 11 बजे समारोह, परकोटा हनुमान मंदिर में कार्यक्रम

➡देहरादून- पुलिस महकमे में फेरबदल, 3 थानाध्यक्ष समेत 30 अफसरों के ट्रांसफर, कई थानों में प्रभारी बदले गए

➡फर्रुखाबाद- हत्यारोपी से एसओजी पुलिस की मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली, एक सिपाही भी घायल, थाना अमृतपुर

➡ललितपुर- जमीनी रंजिश का खौफनाक अंजाम, युवक को पीट-पीटकर फांसी पर टांगा, नाजुक हालत में हायर सेंटर रेफर, गंगचारी गांव

➡हापुड़- अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, एक परिवार के छह लोग घायल, पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र

➡शामली- झाड़फूंक के नाम पर ठगी, पुलिस ने गैंग का पर्दाफाश, चार आरोपियों को गिरफ्तार, 8.20 लाख बरामद, पुलिस जांच में जुटी

➡बागपत- शौचालय के टैंक में डूबकर बच्चे की मौत, निर्माणाधीन टैंक में हादसा, बड़ौत के इदारा वाली मस्जिद के पास

➡मेरठ- अवैध सेन्ट्रल मार्केट से बड़ी खबर, SC ने मार्केट के ध्वस्तीकरण का आदेश दिया, SC ने आवास विकास चेयरमैन को तलब किया, 1468 प्लॉट्स का निर्माण ध्वस्त किया जाएगा, 27 जनवरी के आदेश पर कार्रवाई नहीं हुई

➡बागपत- बागपत में मासूम की मौत, शौचालय टैंक में डूबकर, बड़ौत कोतवाली

➡रायबरेली- मट्ठा पीने से दो दर्जन बच्चे बीमार, उलटी-दस्त की शिकायत पर भर्ती, 6 बच्चे जिला अस्पताल रेफर, सलोन कोतवाली

➡मेरठ- किडनी कांड में 3 डॉक्टरों के नाम, अल्फा अस्पताल के डॉ अमित, डॉ वैभव मुद्गल, डॉ अफजाल फरार, 5-6 और नाम वांछित, 2025 से अस्पताल का लाइसेंस रद्द, अस्पताल में दिल्ली में ट्रांसप्लांट, डॉक्टर टेलीग्राम पर ढूंढते थे डोनर

➡रुद्रप्रयाग- चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर, यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने का लक्ष्य, केदारनाथ विधायक ने निरीक्षण किया, स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर फोकस, अधिकारियों से जानकारी ली

———

Taza Khabar