May 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ ४ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें..................

वाराणसी १ अप्रैल २६ * कैथी और डाफी प्लाजा पर पांच से 20 रुपये बढ़ा टोल

वाराणसी १ अप्रैल २६ * कैथी और डाफी प्लाजा पर पांच से 20 रुपये बढ़ा टोल

वाराणसी– कैथी और डाफी दोनों टोल प्लाजा पर बुधवार से पांच से 20 रुपये की टोल दरें बढ़ गई हैं। टोल प्रशासन ने देर रात से नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी हैं। अगले आदेश तक नकद भुगतान कर सकते हैं।
डाफी टोल प्लाजा के मैनेजर मनसूर ने बताया कि कार-जीप सहित अन्य छोटे वाहनों से 125 की जगह 130 रुपये, हल्के वाणिज्यिक वाहन से 205 की जगह 210 रुपये, बस या ट्रक दो धुरी 430 की जगह 440 रुपये, तीन धुरी वाहन से 470 की जगह 480 रुपये और भारी मशीनरी से 475 की जगह 490 रुपये लिए जाएंगे।
टोल प्लाजा कैथी के प्रबंधक प्रवीण कौशिक ने बताया कि नई दर सूची के अनुसार कार, जीप आदि हल्के वाहनों के लिए फास्टैग से 145 रुपये लिए जाएंगे, जबकि पूर्व में 140 रुपये था। एलसीवी और मिनी बस के लिए क्रमशः 235 रुपये और 293.75 रुपये लिये जाएंगे। बस/ट्रक (2 एक्सल) के लिए फास्टैग 490 रुपये और यूपीआई 612.50 रुपये तय किया गया है। इसी तरह 3 एक्सल ट्रक (10 चक्का) के लिए 535 रुपये शुल्क होगा।