April 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या १ अप्रैल २६ * ट्रेलर में पीछे से घुसी डबल टेकर,बस चालक व खलासी घायल, हालत गम्भीर, जिला अस्पताल रेफर

अयोध्या १ अप्रैल २६ * ट्रेलर में पीछे से घुसी डबल टेकर,बस चालक व खलासी घायल, हालत गम्भीर, जिला अस्पताल रेफर

अयोध्या १ अप्रैल २६ * ट्रेलर में पीछे से घुसी डबल टेकर,बस चालक व खलासी घायल, हालत गम्भीर, जिला अस्पताल रेफर

बिहार नम्बर की लखनऊ की ओर से अयोध्या की ओर जा रही थी

रौजागांव ओवर ब्रिज पर हुई भीषण दुर्घटना

​भेलसर(अयोध्या)रुदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को सीएचसी रुदौली पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने पर प्रथम उपचार के बाद डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया।
जानकारी के अनुसार रुदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग के रौजागांव ओवर ब्रिज पर बुधवार की सुबह करीब 6 बजे लखनऊ से अयोध्या की ओर बिहार नम्बर की डबल डेकर बस संख्या बीआर 28 पी 3886 तेज रफ्तार जा रही थी तभी अचानक अनियंत्रित होकर आगे जा ट्रेलर संख्या यूपी 53 जी 8851 में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया टक्कर इतनी जोरदार थी बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जिसमें चालक व खलासी बस में फंस गए।दुर्घटना की तेज आवाज़ सुनकर आसपास के लोगों ने पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी।घटना की सूचना मिलते ही रुदौली कोतवाल संजय मौर्य,उपनिरीक्षक अभय प्रताप सिंह,का0 अजीत सिंह,का0 जोगिंदर यादव और हेड का0 अवध यादव की टीम के साथ तत्काल दुर्घटना स्थल पर पहुंचे और बस में फंसे चालक व खलासी को स्थानीय लोगों की मदद से गम्भीर हालत में बस से बाहर निकलवाकर तत्काल सीएचसी रुदौली पहुंचाया जहां सीएचसी के डाक्टरों ने दोनों की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया।कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि दुर्घटना में बस चालक सुरेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश उर्फ ओम निवासी ग्राम सोहागपुर थाना नौझील जिला मथुरा तथा खलासी बृजेश कुमार पुत्र रामनरेश निवासी नगला भवानी जनपद मैनपुरी गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एम्बुलेंस से सीएचसी रुदौली ले जाया गया।दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद घायलों की हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।उन्होंने बताया कि दुर्घटना ग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है और आवागमन सुचारू रूप से जारी है।

Taza Khabar