April 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 31 मार्च 26*जमीन हड़पने की नीयत से की गई थी पूर्व प्रधान की हत्या*

कौशाम्बी 31 मार्च 26*जमीन हड़पने की नीयत से की गई थी पूर्व प्रधान की हत्या*

कौशाम्बी 31 मार्च 26*जमीन हड़पने की नीयत से की गई थी पूर्व प्रधान की हत्या*

*बुधराम को गिरफ्तार कर हत्या का पुलिस ने किया खुलासा*

*तमंचा बिक्री पर रोक लगाने में असफल थाना पुलिस हत्या का खुलासा कर खुद थपथपा रही है पीठ*

*नेवादा कौशाम्बी* पिपरी थाना क्षेत्र के औंधन गांव में निर्माणाधीन डेयरी फार्म हाउस में 27 मार्च की रात्रि में औंधन गांव के मजरा फरीदपुर के पूर्व प्रधान बादाम सिंह के कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी बादाम सिंह के साथ उनका साथी बुधराम पुत्र राम प्रसाद भी सो रहा था बुधराम और उनके दो भाइयों की जमीन पूर्व प्रधान ने खरीदी थी जमीन की कीमत भी बुधराम और उसके दोनों भाइयों को पूर्व प्रधान से ने दिया था लेकिन जमीन का बैनामा नहीं हुआ था रकम लेने के बाद बुधराम और उसके दोनों भाइयों की नियत खराब हो गई कि पैसा मिल गया है जमीन भी नहीं देंगे और इसी नियत के बाद बुधराम ने पूर्व प्रधान बादाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी है पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बुधराम को गिरफ्तार करने के बाद तमंचा कारतूस भी बरामद कर लिया है और गिरफ्तार बुधराम को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है गिरफ्तार बुधराम ने एक अहम खुलासा किया है कि पूर्व प्रधान के साथ पहले रहने वाले लोडर नामक व्यक्ति से उन्होंने तमंचा खरीदा था लेकिन लोडर की गिरफ्तारी अभी पुलिस नहीं कर सकी है हालांकि ग्रामीणों की माने तो पूर्व प्रधान बादाम सिंह की हत्या अकेले बुधराम नहीं कर सकता है उसके साथ अन्य लोगों के भी इस हत्याकांड में शामिल होने की उम्मीद है हालांकि थाना पुलिस के पूछताछ में अन्य लोगों के नाम का खुलासा नहीं हो सका है

पिपरी थाना पुलिस के क्षेत्र में लोडर नामक व्यक्ति खुलेआम तमंचा की बिक्री करता रहा और थाना पुलिस तबला बजाती रह गई समय रहते यदि तमंचा बेचने वाले पर कार्यवाही पुलिस कर देती यदि लोडर के तमंचा बिक्री पर थाना पुलिस ने पूर्व में रोक लगा दिया होता तो बादाम सिंह की हत्या न होती लेकिन थाना पुलिस लोडर के तमंचा बेचने पर रोक नहीं लगा पाई और बादाम सिंह की हत्या के पूर्व थाना पुलिस के खास मुखबिर तंत्र भी थाना पुलिस तक कोई सूचना नहीं दे पाए छोटे-छोटे मामले में मुखबिर खास की सूचना पर कार्यवाही करने वाली थाना पुलिस के मुखबिर तंत्र इतने कमजोर है कि तमंचा बिक्री की सूचना थाना पुलिस तक नहीं पहुंचा सके जिससे थाना पुलिस की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं पूर्व प्रधान की हत्या में थाना पुलिस की लापरवाही के बाद अभी तक थानेदार को निलंबित नहीं किया गया तमंचा बिक्री न रोकने वाली थाना पुलिस हत्या के खुलासे के बाद खुद अपनी पीठ थपथपा रही है

 

Taza Khabar