March 31, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या 31 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

अयोध्या 31 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

अयोध्या 31 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

[31/03, 10:27] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

अयोध्या

हनुमान मंडल के तत्वाधान में 3 अप्रैल से शुरू होगी ऐतिहासिक 84 कोसी परिक्रमा। 22 दिनों चलकर चार जिलों से होकर गुजरेगी 84 कोसी परिक्रमा। 84 कोसी परिक्रमा में 500 से अधिक साधु संतों के शामिल होने की संभावना। कारसेवकपुरम में परिक्रमा के लिए रजिस्ट्रेशन का कार्य हुआ शुरू। परिक्रमा के लिए 2 अप्रैल को कासेवकपुरम से मखौड़ा के लिए साधु संतों का जत्था होगा रवाना।
[31/03, 10:27] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

अयोध्या

2118 अत्याधुनिक कैमरो से अभेद्य होगी रामनगरी की सुरक्षा व्यवस्था। रामनगरी की सुरक्षा व्यवस्था में लगाए जाएंगे एएनपीआर,एफआरएस व पीटीजेड जैसे अत्याधुनिक कैमरे। पुलिस विभाग ने 420 स्थान चिन्हित कर गृह विभाग को भेजा प्रस्ताव। इनमें 1216 बॉक्स कैमरे, 344 ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन कैमरे, 144 फैसियल रिकॉग्निशन सिस्टम वह 414 पैन टिल्ट जूम कैमरे है शामिल। अयोध्या शहर में 766, अयोध्या धाम में 618 व जिले की सीमाओं पर 734 कैमरे होंगे स्थापित। 157 स्थान पर पब्लिक ऐड्रेसिंग सिस्टम, 35 जगहो पर इलेक्ट्रॉनिक्स कंट्रोल बॉक्स व पांच जगहो पर वेरिएबल मैसेज डिस्प्ले किया जाएगा स्थापित।
[31/03, 10:27] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

अयोध्या

रामनगरी में श्रद्धालुओं को 17 मिनट में दिखेगी पवनपुत्र हनुमान की संपूर्ण गाथा। अयोध्या में अत्याधुनिक 7डी गैलरी बनकर हुई तैयार, जो महज 17 मिनट में भक्तों को पवन पुत्र हनुमान की वीरता, भक्ति और पराक्रम की संपूर्ण गाथा को दिखाएगा। इस आधुनिक गैलरी में करीब 30 श्रद्धालु बैठकर दिव्य अनुभव का लेंगे आनंद। जल्द ही होगा इस अत्याधुनिक गैलरी का शुभारंभ। शुभारंभ के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दी जाएगी गैलरी। आस्था और आधुनिक तकनीक का यह अनूठा संगम न केवल श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा बल्कि अयोध्या के आध्यात्मिक पर्यटन को भी एक नई ऊंचाई तक पहुंचाएगा। फ्रांस से आई तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने 5 दिन रहकर गैलरी का सफलतापूर्वक किया है तकनीकी परीक्षण। ट्रस्ट की मंजूरी के बाद यह गैलरी आम श्रद्धालुओं के लिए जाएगी खोली।
[31/03, 10:27] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

अयोध्या

रामनगरी अयोध्या को मिलेगी एक और बड़ी सौगात। रामनगरी अयोध्या में जल्द ही एक अनूठा मंदिर संग्रहालय लेगा आकार। सरयू किनारे मांझा जमथरा में इसके लिए 52 एकड़ भूमि को चिन्हित करने का कार्य हुआ पूरा। इस भूमि पर जल्द ही बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य होगा शुरू। टाटा संस अपने कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) फंड के तहत एक अत्याधुनिक और विश्व स्तरीय मंदिर संग्रहालय करेगी विकसित। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से अयोध्या को एक नई सांस्कृतिक पहचान मिलने की उम्मीद। पहले राज्य सरकार की ओर से अयोध्या के मांझा जमथरा गांव में 25 एकड़ नजूल भूमि टाटा संस को 90 वर्षों के लिए उपलब्ध कराने की दी थी अनुमति, प्रस्तावित संग्रहालय की भव्यता और व्यापकता को देखते हुए कंपनी ने अतिरिक्त भूमि की थी मांग। इस पर निर्णय लेते हुए अब कुल 52.102 एकड़ भूमि का निःशुल्क हस्तांतरण आवास एवं शहरी नियोजन विभाग से पर्यटन विभाग के पक्ष में कर दिया गया है। मंदिर संग्रहालय के निर्माण के बाद अयोध्या को न केवल एक नया वैश्विक सांस्कृतिक पहचान मिलेगी बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने के साथ ही बड़े पैमाने पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पर सृजित होंगे जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था भी होगी मजबूत।
[31/03, 10:27] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

अयोध्या

अयोध्या में जल पुलिस की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी। अयोध्या दर्शन करने आए बिहार के युवक को सरयू में डूबने से बचाया। संत तुलसीदास घाट पर स्नान करने के दौरान जल बैरिकेडिंग पार करने पर हुआ था हादसा। गहरे पानी में जाने से युवक लगा था डूबने। मौके पर तैनात जल पुलिस के जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत सरयू में कूद कर बचाई युवक की जान। थोड़ी देर हो जाने पर जा सकती थी युवक की जान। जल पुलिस के इस कार्य को देखकर सरयू तट पर मौजूद श्रद्धालुओं और युवक के परिजनों ने जल पुलिस और अयोध्या पुलिस की भूरी भूरी की प्रशंसा।

Taza Khabar