अयोध्या 29 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[29/03, 17:36] +91 79060 56202: ब्रेकिंग
आयोजकों का बेतुका बयान कहा यज्ञ होने के बाद होनी थी सफाई शेषावतार भगवान ने अग्नि रूप धारण करके कर दी सफाई
अयोध्या।
लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में आग लगने का मामला।
हादसे के बाद आयोजको का बेतुका बयान
मुख्य आयोजक जीयर स्वामी के मंच पर मौजूदगी में दिया बयान।
हजारों लोगो की जान को जोखिम मे डालने के बाद बोले ,यज्ञ संपन्न होने के बाद होनी थी सफाई ।
भगवान शेशावतार भगवान रामानुजाचार्य अग्नि का रूप धारण करके किया यज्ञ की सफाई।
जीयर स्वामी के द्वारा कराया गया था लक्ष्मी नारायण महायज्ञ।
28 मार्च को हुई थी पूर्णाहुति, पूर्णाहुति के दौरान भड़की थी आग ,घंटों रहा अफरा तफरी माहौल
जिले के वरिष्ठ अधिकारी घंटो तक रहे थे हलकान ।
दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया था आग़ पर काबू ।
गौशाला में भी लगी थी आग,आगजनी मे लाखों का हुआ था नुक्सान
लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के मुख्य यजमान थे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह।
सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है वीडियो।
[29/03, 17:37] +91 79060 56202: *बीकापुर में बसपा का ब्राह्मण दांव।*
*स्वच्छ छवि वाले राजा पाठक पर मायावती का दांव,2027 की गणित हिली।*
*बहन मायावती का मास्टर स्ट्रोक,राजा पाठक की एंट्री से सपा-बीजेपी की बढ़ी बेचैनी।*
*अयोध्या।*
अयोध्या की 274 बीकापुर विधानसभा सीट पर बसपा सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती ने स्वच्छ छवि वाले राजा पाठक को आगे कर ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए ऐसा सियासी दांव चला है,जिसने पूरे इलाके की राजनीति में भूचाल ला दिया है।राजा पाठक को दिया गया यह आशीर्वाद सिर्फ एक एंट्री नहीं,बल्कि 2027 की रणनीति का साफ संकेत माना जा रहा है।
बीकापुर में ब्राह्मण,दलित,पिछड़ा और मुस्लिम वोटरों का जटिल समीकरण हमेशा से चुनावी परिणाम तय करता रहा है।ऐसे में राजा पाठक की एंट्री बसपा के “सर्वजन हिताय” फॉर्मूले को फिर से जीवंत करती दिख रही है।
खासतौर पर ब्राह्मण-दलित समीकरण को साधने की यह कोशिश सपा और बीजेपी दोनों के लिए चुनौती बन गई है।
राजा पाठक ने बसपा में शामिल होते ही बहन मायावती के नेतृत्व की जमकर सराहना की।उन्होंने कहा कि “बसपा सरकार में कानून-व्यवस्था मजबूत रही,सड़कों और बुनियादी ढांचे का विकास हुआ और हर वर्ग को सम्मान मिला।यही वजह है कि जनता आज भी उस दौर को याद करती है।”
राजनीतिक जानकारों की मानें तो बीकापुर में यह नया समीकरण अगर जमीन पर बैठ गया,तो 2027 में बसपा न सिर्फ मुकाबले को त्रिकोणीय बनाएगी,बल्कि सीधे-सीधे बाकी दलों की जीत की गणित भी बिगाड़ सकती है।
बीकापुर की सियासत अब नए मोड़ पर है—जहां स्वच्छ छवि,जातीय समीकरण और मायावती का सटीक दांव मिलकर चुनावी तस्वीर बदलने की पूरी तैयारी में है।
[29/03, 17:43] +91 79060 56202: *लापता युवक की हत्याकर सरयू नदी मे फेकें जाने के दो अलग लगे आरोप*
खंडासा थाना क्षेत्र अघियारी गांव निवासी 30वर्षीय मन्ना पुत्र सलीम को लापता होने की पत्नी मोनी पठान ने रौनाही थाना क्षेत्र चिर्रा जगनपुर निवासी अर्सलान मगलसी निवासी नाटे तथा सेखलोदी निवासीसुलतान पर अपने पति को साथ ले जाने तथा हत्या कर ढेमवा के पास नदी में फेके जाने का आरोप लगाया। घटनाक्रम की रौनाही पुलिस छानबीन कर ही रही थी। इसी बीच लापता युवक के पिता सलीम ने पुत्र वधु मोनी पठान के उपर साजिशन के तहत पुत्र मन्ना की हत्याकर शव नदी फेके जाने की तहरीर थाना प्रभारी लालचंद सरोज को दी। लापता युवक की हत्या के मामले मे मिली दो अलग अलग तहरीर म
पर हरकत मे आई पुलिस ने एसडीआरएफ टीम के साथ दिनभर तालाश करती रहे। बावजूद इसके देर शाम तक हाथ खाली रहे।
इस बाबत मे थाना प्रभारी लालचंद ने बताया की मामले की छानबीन की जा रही है।
[29/03, 17:45] +91 79060 56202: *कुवैत में हर लम्हा खौफ में काट रहे प्रवासी भारतीय।*
*अयोध्या -*
मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध का असर कुवैत,यूएई,बहरीन समेत खाड़ी देशों में रह रहे अयोध्या जिले के सैकड़ों प्रवासी भारतीयों पर गहराता जा रहा है।हवाई और समुद्री मार्ग बाधित होने से स्वदेश वापसी कठिन हो गई है। वहीं डर और अनिश्चितता का माहौल भी बना हुआ है।शादी-विवाह के सीजन में बड़ी संख्या में लोग अपने घर नहीं पहुंच पा रहे हैं और खौफ के साए में वहां एक एक दिन काट रहे हैं।
कुवैत से लौटे रुदौली तहसील क्षेत्र के रानीमऊ लौटे महफूज खां ने बताया कि एयरलाइंस वैकल्पिक रास्तों के तौर पर पड़ोसी देशों का सहारा लेने की सलाह दे रही हैं।लेकिन यह सफर लंबा और जोखिम भरा है।अबूधाबी दुबई से शनिवार की दोपहर अपने घर मलिकजादा रुदौली आए प्रवासी कसीम ने बताया हालात तो सामान्य है लेकिन जब एक साथ एलर्ट मैसेज आता था तो डर का माहौल पूरे दुबई में हो जाता है।हालांकि समस्या खत्म होते ही दुबारा मैसेज मिलता था,कि आप लोग सेफ हैंमखदूमपुर के असगर के अनुसार,प्रवासी पहले बस से करीब आठ घंटे सफर कर सऊदी अरब पहुंचते हैं,जहां से दम्माम, रियाद या जेद्दा एयरपोर्ट से मुंबई या दिल्ली होते हुए लखनऊ लौट रहे हैं। इस पूरी यात्रा में एक लाख रुपये से अधिक खर्च आ रहा है।पटरंगा मंडी निवासी सुहेल अहमद ने बताया कि यहां के हालात भयावह हैं और कंपनियां व मॉल बंद होने की कगार पर हैं।हम लोगों का दिन में बाहर निकलना कम है।शाम को जरूरी सामान लेने के लिए ही निकलते है। वहीं बुलबुलपुर निवासी इरफन अहमद और मुशीर अहमद ने बताया कि उनके बेटे कुवैत में हैं।रोज बातचीत होती है,लेकिन टीवी और मोबाइल पर दिख रही युद्ध की तस्वीरें परिवार में खौफ पैदा कर रही हैं।कुवैत में कार्यरत एक प्रवासी ने बताया कि कंपनियों में कामकाज जारी है।स्थानीय सरकार लोगों की हर संभव मदद कर रही है।साथ ही भारत सरकार,काउंसलर और एम्बेसी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं तथा समय – समय पर एडवाइजरी जारी कर रही है।कुवैत में रह रहे शाहफहेद ने बताया कि एयरवेस पर हमले के बाद आग लग गई थी,जो 24 घंटे के ऊपर सुलग रहा था,हालांकि शुक्रवार को दिनभर हुई बारिश से स्थिति काबू में आ गई।
[29/03, 17:46] +91 79060 56202: *क्षेत्र पंचायत की बैठक में 5.45 करोड़ की कार्य योजना पास*
*बैठक में अनुपस्थित विभागों को कारण बताओ नोटिस।*
अमानीगंज।
विकास खंड के सभागार में शनिवार को ब्लाक प्रमुख श्रीदेवी की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत की बैठक में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र पंचायत के विकास की 5.45 करोड़ की कार्य योजनाओं का प्रस्ताव पास हुआ। कई विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी व्यक्त की। खंड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश मिश्र ने अनुपस्थित विभागों को कारण बताओं नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विधायक चन्द्रभानु पासवान ने कहा कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए हम सभी को निरंतर करते रहना है। लोगों की जो भी समस्याएं आईं हैं सभी का प्राथमिकता से निराकरण कराया जाएगा। जो भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित है उन्हें भी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। प्रमुख प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता पवन सिंह ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री के लिए लोगों को भटकना न पड़े इसके लिए कृषि विभाग के कर्मचारी गांव गांव जाकर किसानों की आनलाइन करायें। प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष पवन पांडेय ने ग्राम प्रधानों द्वारा कराए गए विकास कार्य के भुगतान का मुद्दा उठाया उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों का तीन-तीन वर्षों से लाखों का बकाया चल रहा है, फिर भी भुगतान नहीं हो रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य मिशन यादव ने राशन कार्ड की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि पहले यूनिट काट दी जाती है फिर जोड़ने के लिए अवैध वसूली की जाती है। आपूर्ति एवं विद्युत विभाग की अनुपस्थिति पर जनप्रतिनिधि की नाराज़गी के बाद बीडीओ ने संबंधित विभाग को कारण बताओं नोटिस जारी किए जाने कानिर्देश दिया। सहायक विकास अधिकारी कृषि राजकुमार सिंह के बिना किसी सूचना अनुपस्थित रहने पर बीडीओ ने उप निदेशक कृषि डा पीके कनौजिया को अवगत कराया उन्होंने ने कहा कि पत्र भेजिये एक दिन का वेतन रोका जाएगा। पाकड़पुर के सफाई कर्मचारी राज कुमार के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
बैठक में शंभू सिंह, राजेश सिंह, जितेंद्र सिंह, सियाराम रावत, अजय सिंह, अखंड पांडेय, रितुराज पांडेय, बजरंग सिंह , समर बहादुर सिंह , दिलीप श्रीवास्तव, महेश कुमार, आकाश मोहन, अतुल कुमार, मुफीद खान तथा ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
[29/03, 17:47] +91 79060 56202: ब्रेकिंग
अयोध्या.
पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू का गनर हटाया गया, मीडिया से अपना दर्द बयां किया जितेंद्र सिंह बबलू ने, कहा हमारा कार्यक्रम ही नहीं रद्द कराया जा रहा बल्कि हमारे गनर को भी हटा दिया गया, मेरे खिलाफ राजनीतिक कुचक्र किया जा रहा है, सैकड़ो लोगों को गनर दिया गया है उनको दिक्कत नहीं है लेकिन मेरे गनर को आज हटा दिया गया, हैरिंग्टनगंज में एक फाउंडेशन ट्रस्ट के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे जितेंद्र सिंह बबलू, दरअसल पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू विधानसभा चुनाव लड़ने की कर रहे हैं तैयारी.
[29/03, 17:48] +91 79060 56202: बिग ब्रेकिंग
मिल्कीपुर,
अयोध्या।
मिल्कीपुर सर्किल के थानों में करीब सैकड़ो शिकायत है अधूरी।
पीड़ितो कि शिकायत को लेके थाने में बैठे हैं जांचकर्ता।
ड्यूटी की जिम्मेदारी से गए हैं भटक,
जिम्मेदार मौन।
एक एक सप्ताह से पड़ी शिकायतों पर नहीं हुई है विवेचना , नहीं लगी है फाइनल रिपोर्ट।
न्याय के लिए दुबारा प्रार्थना पत्र देने को मजबूर हो रहे हैं पीड़ित।
वरिष्ठ अधिकारियों कि जानकारी के बाद उन्हें गुमराह कर बतायी जाती है शिकायत- पीड़ित
समयबद्ध कार्यवाही न होने से घटनाएं ले रहीं है बड़ा रुप।

More Stories
लखनऊ 29 मार्च 26*”उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल , ” इकाई के तत्वाधान में आयोजित हुआ ईद मिलन एवं होली मिलन समारोह
लखनऊ 29 मार्च 26*सैकड़ो व्यापारियों को नोटिस दिए जाने के विरोध में शुरू किया हस्ताक्षर अभियान
कानपुर नगर 29 मार्च 26*पाठकपुर बैंक ऑफ बड़ौदा के पास मां काली जी का विशाल भंडारा सम्पन्न हुआ