March 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 26 मार्च 26*गंगा नदी के करेंटी पुल पर शहजादपुर की पुलिस वाहनों से करती है वसूली*

कौशाम्बी 26 मार्च 26*गंगा नदी के करेंटी पुल पर शहजादपुर की पुलिस वाहनों से करती है वसूली*

कौशाम्बी 26 मार्च 26*गंगा नदी के करेंटी पुल पर शहजादपुर की पुलिस वाहनों से करती है वसूली*

*तो फिर कौशांबी जिले के सीमा क्षेत्र में घुसकर वसूली कर रही है प्रतापगढ़ जिले की पुलिस यहाँ जांच का विषय कौशांबी पुलिस या प्रतापगढ़*

*टेढ़ी मोड़ /कौशांबी* कोखराज थाना क्षेत्र के टेढ़ीमोड शहजादपुर चौकी पुलिस गंगा नदी के करेंटी पुल पर ड्यूटी के दौरान वाहन चालकों की जांच पड़ताल करती है और वाहन चालकों को बड़ा जुर्माना लगाने की धमकी देकर वाहन चालकों से बड़ी वसूली करती है ड्यूटी पर लगे दो पुलिस कर्मियों द्वारा पूरे दिन वसूली की जाती है जिससे गंगा नदी के करेंटी पुल से गुजरने वाले वाहन चालक परेशान हो गए हैं वाहन चालकों ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकर्षित करते हुए वसूली करने वाले सिपाहियों पर कार्यवाही करते हुए अवैध तरीके से वसूली को बंद कराए जाने की मांग की है गंगा नदी के पुल पर वसूली करते हुए सिपाहियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस संबंध में जब शहजादपुर चौकी इंचार्ज और कोखराज थानेदार से बात की गई तो उनका कहना की गंगा नदी के करेंटी पुल पर वसूली करने वाली उनके थाना और चौकी की पुलिस नहीं है कोखराज पुलिस से बातचीत के बाद यह स्पष्ट हो रहा है कि कौशांबी जिला के सीमा क्षेत्र में पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ की पुलिस जांच पड़ताल के नाम पर वसूली करके वाहन चालकों का शोषण कर रही है दूसरे जनपद की पुलिस का कौशांबी जिससे बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि कौशांबी जिले की सीमा में प्रतापगढ़ की पुलिस वसूली कर रही है और प्रतापगढ़ की पुलिस पर कार्रवाई नहीं हो रही है दूसरे जिले की पुलिस द्वारा गंगा नदी के करेंटी पुल पर वसूली किए जाने के मामले को गंभीरता से लेना होगा और गलत तरीके से दूसरे जिले के सीमा क्षेत्र में वसूली करके कौशांबी पुलिस को बदनाम करने वाली प्रतापगढ़ पुलिस पर कार्यवाही कर आम जनता को राहत दिलाना होगा

Taza Khabar