औरैया 19 जनवरी *तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बिजली पोल टूटा, बिजली ठप*
*कस्बा सहित ग्रामीण इलाके के तीनों फीडर की बिजली ठप हो गई*
*अछल्दा,औरैया।* तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से विद्युत पोल टूटने से इलाके की बिजली ठप हो गई और बडा हादसा टल गया गलीमत रही अगर बिजली के खम्भे से टकराने के बाद पिकअप पलट गई और हादसा टल गया, जिससे अनहोनी होने बच गई।
बुधवार सुबह 9 बजे में तेजपुर पावर हाउस के सामने लगे बिजली के खंभे मे बिधूना की तरफ से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी और पिकअप मौके पलट गई , जिससे अछल्दा, रुरुगंज, मोहम्दाबाद तीनो फीडर की बिजली गुल हो गई। अछल्दा बिधूना रोड पर तेजपुर अड्डा के पास सडक़ के किनारे लगे बिजली के खंभे मे तेज रफ्तार पिकअप ने इतनी जोरदार टक्कर मारी की बिजली का उखड़ कर जमीन पर गिर गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप सवार की गाड़ी पलट गई जिससे ड्राइवर को गम्भीर चोट आई। जिससे कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। वही जेई प्रदीप कुमार ने बताया कि बिजली का पोल लगाया जा रहा। बिजली शाम 4 बजे तक विधुत आपूर्ति चालू कर दी जाएगी। पिकअप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
More Stories
*देहरादून22 अक्टूबर 2026*उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में आज हुए फैसले*
लखनऊ 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कानपुर नगर 22 अक्टूबर 26*24 अक्टूबर को जनपद के सभी 3770 बूथों पर लगेंगे विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर*