March 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 24 मार्च 26 *पूर्णिया जिले में गार्डासिल टीकाकरण अभियान का शुभारंभ*

पूर्णिया बिहार 24 मार्च 26 *पूर्णिया जिले में गार्डासिल टीकाकरण अभियान का शुभारंभ*

पूर्णिया बिहार 24 मार्च 26 *पूर्णिया जिले में गार्डासिल टीकाकरण अभियान का शुभारंभ*

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक

पूर्णिया बिहार : राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के निर्देशानुसार आज पूर्णिया जिले के सभी प्रखंडों में गार्डासिल (HPV) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। यह टीकाकरण कार्यक्रम प्रथम चरण में आगामी 90 दिनों तक संचालित किया जाएगा।
इस दौरान जिले के सभी 24×7 संचालित अनुमंडलीय अस्पताल (SDH), रेफरल अस्पताल (RH), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पर यह सेवा उपलब्ध रहेगी।
अभियान के प्रथम दिवस विभिन्न प्रखंडों में 14–15 वर्ष आयु वर्ग की कुल 20 बालिकाओं को गार्डासिल टीका प्रदान किया गया। इस अवसर पर संबंधित प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC), अस्पताल प्रबंधक/ब्लॉक स्वास्थ्य प्रबंधक (HM/BHM), प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक (BCM) तथा सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
सिविल सर्जन पूर्णिया डॉक्टर प्रमोद कुमार कनौजिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित संध्याकालीन समीक्षा बैठक में सभी MOIC को निर्देशित किया कि वे निर्धारित आयु वर्ग की अधिक से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण सुनिश्चित करें।
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपनी पात्र बालिकाओं को नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान पर ले जाकर इस महत्वपूर्ण टीकाकरण का लाभ अवश्य दिलाएं।

Taza Khabar