मिर्ज़ापुर 24 मार्च 26* अटल वयो अभ्युदय योजनांतर्गत 4 दिवसीय प्रशिक्षण सिलाई , कढ़ाई कार्यशाला का समापन
यूपी आजतक- बसन्त कुमार गुप्ता
मिर्जापुर के विंध्याचल थाना अंतर्गत पटेगरानाला स्थित वृद्धजन आश्रम में प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन सेवाभाव के साथ समापन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार सामाजिक अधिकारिता विभाग द्वारा, अटल वयो अभ्युदय योजनांतर्गत वरिष्ठ नागरिकों हेतु 4 दिवसीय प्रशिक्षण सिलाई , कढ़ाई कार्यशाला का समापन 24 मार्च 2026 को वृद्धाश्रम पटेगरा नाला विंध्याचल में किया गया।जनकल्याण समिति बेलवरिया वाराणसी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। समापन कार्यक्रम के अवसर पर राम विलास यादव जिला समाज कल्याण अधिकारी मीरजापुर, प्रमोद कुमार दूबे प्रधानाचार्य राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय परसिया मीरजापुर जनकल्याण समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार पटेल , महामंत्री यादवेंद्र सिंह यादव , कोषाध्यक्ष प्रेमशिला , उपाध्यक्ष वंदना देवी, चंद्रपाल सिंह मैनेजर वृद्धाश्रम, समाज सेवी परितोष यादव एवं वृद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम समापन में जिला समाज कल्याण अधिकारी मीरजापुर ने इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सरकार द्वारा सही कदम बताया। जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार दुबे ने इसे वृद्धजन के कल्याण हेतु सरकार और एनजीओ द्वारा सार्थक पहल कहा। वृद्ध जनो को फल एवं आवश्यक सामग्री वितरित करते हुए कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।

More Stories
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*