पूर्णिया बिहार 24 मार्च 26 _रानी सती मंदिर में चोरी, 2 लाख की नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी में कैद_
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया *चोर उचक्के अपनी नापाक हरकतों से बाज़ नहीं आ रहे हैं, आलम तो यह है कि चोर उचक्के मंदिर के मूर्तियों पर भी अपनी बुरी नजर डाले हुए हैं, ऐसा ही एक दिल दहलाने वाला मामला पूर्णिया जिले के कसबा में आया है, जहां प्रसिद्ध रानी सती मंदिर में पिछले रात करीब 2:15 बजे पिछले दरवाजे से मंदिर का ताला लोहे के रोड से तोड़कर तकरीबन 2 लाख की चोरी का वारदात को अंजाम दिया गया है।
चोरों की तस्वीर रात 12 बजे कर 15 मिनट पर सीसीटीवी में कैद हो गई है,
कसबा के थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने चोरी की पुष्टि की है, उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में तस्वीर चोरों की साफ-साफ नजर नहीं आ रही है, चोर चादर ओढ़े हुए हैं ,फिर भी चोरों की पहचान करने की मेरी कोशिश जारी है। किसी भी सूरत पर चोरों को बख्शा नहीं जाएगा।
मंदिर के पुजारी ने यूपी आज तक न्यूज़ चैनल के पूर्णिया डिविजन ब्यूरो चीफ़ को बताया कि चोरों ने पिछले दरवाजे से ताला तोड़कर मंदिर के अंदर घुसकर नकदी चोरी की है, चोरों ने मेरे कमरे को भी बाहर से ताला जड़ दिया था,
थाना प्रभारी कस्बा ज्ञान रंजनने ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने की कोशिश कर रही है। गस्ती थाना कसबा पुलिस ने मंदिर के प्रशासन को आश्वासन दिया है कि चोर को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है,
इस घटना के बाद से मंदिर के आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग चोरी की घटना से गुस्से में हैं और पुलिस से जल्द से जल्द चोर को पकड़ने की मांग कर रहे हैं,

More Stories
कानपुर नगर13 मई26*शिलापट्ट लगाने को लेकर भाजपा और सपा कार्यकर्ता आमने सामने
कानपुर नगर 13मई26*तत्काल लाईन हाज़िर की कार्यवाही से अपराध और शहर के अपराधियों में मौज*
कौशाम्बी13मई26*तरसौरा गांव में लगी भीषण आग, 11 घर जलकर राख*