हाजीपुर 23 मार्च 26*पटना और गया के मध्य अतिरिक्त रेलसेवा के रूप में एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन*
___________________________________
डेहरी रोहताससे संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻
हाजीपुर: 23.03.2026*यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा पटना और गया के मध्य अतिरिक्त रेल सेवा उपलब्ध कराते हुए एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 03611/03612 का परिचालन प्रारंभ किया गया है । यह पैसेंजर स्पेशल पटना और गया के मध्य सभी हाल्ट/स्टेशनों पर रुकेगी । इस पैसेंजर स्पेशल में साधारण श्रेणी के 20 एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 22 कोच होंगे । इस रेल सेवा से अन्य यात्रियों के साथ ही साथ दैनिक यात्री विशेष रूप से लाभान्वित होंगे।
गाड़ी सं. 03611 पटना-गया स्पेशल दिनांक 23.03.2026 से 06.04.2026 तक प्रतिदिन पटना से 17.15 बजे खुलकर 17.41 बजे पुनपुन, 17.45 बजे जटडुमरी, 18.09 बजे तरेगना, 18.40 बजे जहानाबाद, 19.10 बजे टेहटा, 19.37 बजे बेला सहित सभी हाल्ट/स्टेशनों पर रुकते हुए 20.35 बजे गया पहुंचेगी ।
इसी तरह गाड़ी सं. 03612 गया-पटना स्पेशल दिनांक 24.03.2026 से 06.04.2026 तक प्रतिदिन गया से 05.00 बजे खुलकर 05.27 बजे बेला, 05.55 बजे टेहटा, 06.18 बजे जहानाबाद, 06.47 बजे तरेगना, 07.14 बजे जटडुमरी, 07.19 बजे पुनपुन सहित सभी हाल्ट/स्टेशनों पर रुकते हुए 08.00 बजे पटना पहुंचेगी ।

More Stories
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान
रीवा10जून26*तीन गोलियां खाकर भी लश्कर आतंकी को मार गिराया: रीवा के CRPF जवान संजय तिवारी का शौर्य चक्र के बाद भव्य स्वागत*